Samachar Nama
×

कब मनाया जाएगा मुहर्रम, जानिए इस दिन का महत्व

muharram 2022 date ashura time and importance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए मुहर्रम बेहद ही महत्वपूर्ण होता है मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ये बेहद ही खास महीना होता है आपको बता दें कि इस साल मुहर्रम की शुरुआत 31 जुलाई से हो चुकी है मुहर्रम की 10वीं तारीख यौम ए आशूरा के नाम से जानी जाती है मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है माना जाता है कि मुहर्रम के महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी।

muharram 2022 date ashura time and importance 

बता दें कि हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे थे इन्हीं की याद में मुहर्रम के महीने में दसवें दिन को लोग मातम के रूप में मनाते हैं जिसे आशूरा के नाम से जाना जाता है ये दिन मातम का दिन होता है इस दिन मुस्लिम समुदाय मातम मनाता है और ताजिया भी रखा जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा आशूरा की तारीख और इसका महत्व बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

muharram 2022 date ashura time and importance 

आपको बता दें कि इस साल मुहर्रम का आरंभ 31 जुलाई को हुआ था ऐसे में आशूरा 9 अगस्त दिन मंगलवार यानी की कल देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन शिया समुदाय के लोग ताजिया निकालते हैं और मातम भी मनाते हैं इराक में हजरत इमाम हुसैन का मकबरा है उसी मकबरे की तरह ही ताजिया बनाया जाता है और फिर इसका जुलूस निकाला जाता है मुहर्रम को त्योहार नहीं बल्कि मातम का दिन माना गया है

muharram 2022 date ashura time and importance 

जिसमें मुस्लिम धर्म में शिया समुदाय के लोग पूरे दस दिनों तक इमाम हुसैन की याद में शोक मनाते हैं इमाम हुसैन अल्लाह के रसूल पैंगबर मोहम्मद के नवासे थे। जो अल्लाह के बेहद करीब भी थे इन्हीं को याद करके मुहर्रम मनाया जाता है मान्यताओं के मुताबिक करीब 1400 साल पहले अशुरा के दिन इमाम हुसैन का कर्बला की लड़ाई में सिर कलम कर दिया गया था और उनकी याद में इस दिन जुसूल और ताजिया निकालने का रिवाज चल रहा है। 

muharram 2022 date ashura time and importance  

Share this story

Tags