Samachar Nama
×

कब रखा जाएगा ललिता पंचमी व्रत, जानिए तिथि, पूजन मुहूर्त और महत्व

Lalita panchami vrat 2022 date shubh muhurta puja vidhi and significance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन ललिता पंचमी का व्रत अपने आप में महत्वपूर्ण होता है पंचांग के अनुसार हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां स्कंदमाता की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है साथ ही इस दिन ललिता पंचमी का व्रत भी रखा जाता है इसमें देवी सती की रूप मां ललिता की विधिवत पूजा का विधान होता है

Lalita panchami vrat 2022 date shubh muhurta puja vidhi and significance 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी ललिता दस महाविद्याओं में से एक मानी जाती है इन्हें त्रिपुरा सुदंरी और षोडसी के नाम से भी जानते हैं इस दिन देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूरा दिन उपवास रखते हैं और पूरी निष्ठा भाव से पूजा भी करते हैं इस व्रत का महतव सबसे अधिक महाराष्ट्र और गुजरात में होता है तो आज हम आपको ललिता पंचमी व्रत का मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Lalita panchami vrat 2022 date shubh muhurta puja vidhi and significance 

जानिए ललिता पंचमी व्रत का मुहूर्त-
हिंदू धर्म पंचांग  के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 30 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से आरंभ हो रही है और ये उसी दिन रात में यानी 10 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। वही इसका अभिजीत मुहूर्त 30 सितंबर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 तक रहेगा। इस समय पूजा पाठ करना उत्तम माना जाता है। 

Lalita panchami vrat 2022 date shubh muhurta puja vidhi and significance 

ललिता पंचमी का महत्व-
आपको बता दें कि ललिता पंचमी का व्रत करने से जातक को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है और देवी मां की कृपा व आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं माना जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से सुख समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है इस दिन अगर आप व्रत पूजन कर रहे हैं तो माता को प्रसन्न करने के लिए आप ललिता सहस्रनाम का पाठ या फिर ललितात्रिशती का पाठ करना उत्तम रहेगा। ऐसा करने से देवी मां ललिता जल्दी प्रसन्न हो जाती है और अपने भक्तों पर कृपा करती है। 

Lalita panchami vrat 2022 date shubh muhurta puja vidhi and significance 

Share this story