Samachar Nama
×

कब है रंग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त और इससे मनाने का कारण

rang panchami 2022 date time muhurat significance and know why we celebrate dev panchami

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता है वही फाल्गुन मास की पूर्णिमा से शुरू हुआ होल का त्योहार चैत्र मास की पंचमी तिथि तक मनाया जाता है इसी पंचमी तिथि को रंगपंचमी के नाम से जाना जाता है श्रीपंचमी के अलावा इसे देव पंचमी भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन देवी देवता भी रंगोत्सव मनाते हैं रंगपंचमी का धार्मिक महत्व बहुत अधिक होता हैं पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन 17मार्च को होगा। इसके अलगे दिन यानी 18 मार्च को होली खेली जाएगी। वहीं इसके पांच दिन बाद यानी 22 मार्च को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। जानिए रंगपंचमी का शुभ मुहूर्त।

rang panchami 2022 date time muhurat significance and know why we celebrate dev panchami

रंगपंचमी का शुभ मुहूर्त—

रंगपंचमी तिथि— 22 मार्च, मंगलवार

चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि आरंभ— 22 मार्च 2022 मंगलवार सुबह 6 बजकर 24 मिनट से शुरू होगा। 

चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि समाप्त 23 मार्च 2022, बुधवार, सुबह 4 बजकर 21 मिनट तक। 

rang panchami 2022 date time muhurat significance and know why we celebrate dev panchami

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रंगपचंमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा जी के साथ होली खेली थी। इसी कारण इस दिन विधि विधान से राधा कृष्ण का पूजन करने के बाद गुलाल आदि अर्पित करके खेला जाता है इस दिन राधा रानी के बरसाना में मंदिरों में विशेष पूजा करने के बाद हुरियारे अबीर गुलाल उड़ाते हैं। दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार होलाष्टक के दिन भगवान शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था। जिसके कारण देवलोक में उदासी छा गई थी। इसके बाद कामदेव की पत्नी देवी रति और देवताओं की प्रार्थना पर कामदेव को दोबारा जीवित क देने का आश्वासन भगवान शिव ने दिया था तो सभी देवी देवता प्रसन्न हो गए और रंगोत्सव मनाने लगे। इसके बाद से ही पंचमी तिथि को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाने लगा। 

rang panchami 2022 date time muhurat significance and know why we celebrate dev panchami

रंगपचंमी का बेहद महत्व होता है इस दिन रंगों से नहीं बल्कि गुलाल से होली खेली जाती है इस दिन हुरियारे गुलाल उड़ाते हैं रंग पंचमी के दिन वातावरण में गुलाल उड़ाना शुभ होता है इस दिन देवी देवता भी पृथ्वी पर आ जाते हैं और वह मनुष्य के साथ गुलाल खेलते हैं मान्यता है कि हवा में ड़ने वाली अबीर गुलाल के संपर्क में जो लोग आ जाते हैं उस मनुष्य को हर तरह के पापों से छुटकारा मिल जाता है और शरीर में सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ जाता हैं। 

rang panchami 2022 date time muhurat significance and know why we celebrate dev panchami

Share this story