Samachar Nama
×

इस साल कब पड़ रहा अहोई अष्टमी व्रत, जानिए तारीख, मुहूर्त और महत्व

ahoi ashtami vrat 2022 date shubh muhurta and significance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार आते है जिसमें अहोई अष्टमी व्रत भी एक है यह व्रत महिलाओं द्वारा किया जाता है पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है इस साल यह व्रत 17 अक्टूबर दिन सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरा दिन उपवास रखती है और पूजा पाठ करती है

ahoi ashtami vrat 2022 date shubh muhurta and significance 

अहोई अष्टमी व्रत संतान की लंबी आयु, सुखी जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना से किया जाता है इस दिन व्रत रखकर महिलाएं शिव पार्वती की विधिवत पूजा करती है इस दिन चांद और तारों को देखने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को सुखी जीवन और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है तो आज हम आपको इस व्रत से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

ahoi ashtami vrat 2022 date shubh muhurta and significance 

अहोई अष्टमी व्रत का मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी 17 अक्टूबर 2022 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो रही है और इसका समापन 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर हो जाएगा। 

अहोई अष्टमी पूजन मुहूर्त— 17 अक्टूबर को शाम को 5 बजकर 57 मिनट से शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
तारे देखने का समय— 17 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 20 मिनट 
चंद्रोदय का समय— 17 अक्टूबर को रात 11 बजकर 35 मिनट पर

ahoi ashtami vrat 2022 date shubh muhurta and significance 

मान्यता है कि अहोई अष्टमी का व्रत करने से उन शादीशुदा जोड़ों को संतान सुख की प्राप्ति होती है जिनकी कोई संतान नहीं हैं वही इस दिन महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक व्रत करती है इसके फल के रूप में भगवान शिव और देवी पार्वती स्त्रियों को संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद प्रदान करती है इस दिन तारों को देखकर व्रत खोलने का विधान होता है लेकिन कई जगहों पर महिलाएं चंद्रमा को जल देकर अपने व्रत का पारण कर लेती है। यह व्रत दिवाली के आठ दिन पहले और करवाचौथ के चार दिन बाद किया जाता है इस व्रत को करने से संतान से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती है और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
 
ahoi ashtami vrat 2022 date shubh muhurta and significance 

Share this story