ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में हर महीने का अपना महत्व है चैत्र मास के बाद अब वैशाख महीने की शुरुआत भी हो चुकी है वैशाख मास 17 अप्रैल से शुरू हो चुका है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने में धन प्राप्ति और पुण्य प्राप्ति के ढेरों अवसर आते हैं इस महीने में भगवान विष्णु, परशुराम और देवी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है बता दें कि पूरे साल में केवल एक ही महीन में श्री बांके बिहारी के चरणों के दर्शन भी वैशाख महीने में ही होते हैं साथ ही वैशाख माह में गंगा या फिर सरोवर में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत की जाती है तो आज हम आपको इस महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

वैशाख महीने की शुरुआत 16 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा के बाद 17 अप्रैल से हो गई है अब ये एक महीना वैशाख का है वैशाख महीने में 16 मई वैशाख पूर्णिमा तक चलेगा। इस महीने में विशाखा नक्षत्र होने के चलते इसे वैशाख महीने के नाम से जाना जाता है इस महीने में धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं भगवान विष्णु की पूजा पाठ कर खूब पुण्य कमाया जा सकता है।

जानिए वैशाख मास के पर्व त्योहार—
17 अप्रैल रविवार, वैशाख माह की शुरुआत, ईस्टर
19 अप्रैल मंगलवार, संकष्टी चतुर्थी व्रत
23 अप्रैल शनिवार कालाष्टमी व्रत
26 अप्रैल मंगलवार वरुथिनी एकादशी व्रत
28 अप्रैल गुरुवार गुरु प्रदोष व्रत
29 अप्रैल शुक्रवार वैशाख मासिक शिवरात्रि
30 अप्रैल शनिवार वैशाख अमावस्या, दक्षिण भारत में शनि जयंती मनाई जाएगी।

मई महीने के पर्व त्योहार—
1 मई रविवार सूर्य ग्रहण
3 मई मंगलवार अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
8 मई रविवार गंगा सप्तमी
10 मई मंगलवार सीता नवमी
12 मई गुरुवार मोहिनी एकादशी
13 मई शुक्रवार प्रदोष व्रत
14 मई शनिवार, नरसिंह जयंती
15 मई रविवार वैशाख पूर्णिमा, वृषभ संक्रांति


