Samachar Nama
×

कल मनाई जाएगी सिंह संक्रांति, जानिए इस दिन घी के सेवन का महत्व

singh sankranti 2022 singh sankranti puja vidhi significance and ghee importance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म और ज्योतिष में संक्रांति को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है वही इस बार सिंह संक्रांति कल यानी 17 अगस्त दिन बुधवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष अनुसार हर महीने सूर्य का राशि परिवर्तन होता है ग्रहों के राजा सूर्यदेव 17 अगस्त को सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे है इस परिवर्तन को ही सिंह संक्रांति के नाम से जाना जाता है

singh sankranti 2022 singh sankranti puja vidhi significance and ghee importance 

सिंह संक्रांति के दिन भगवान सूर्यदेव के साथ श्री हरि विष्णु और नरसिंह भगवान की विधिवत पूजा आराधना की जाती है इस दिन स्नान दान का भी विशेष महत्व होता है ऐसा कहा जाता है कि सिंह संक्रांति के दिन स्नान और दान करने के बाद घी का सेवन करना बेहद जरूरी है तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा सिंह संक्रांति पर किए जाने वाले घी के सेवन से जुड़ी जरूरी बातें आपको बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

singh sankranti 2022 singh sankranti puja vidhi significance and ghee importance 

आपको बता दें कि सिंह संक्रांति का त्योहार विशेष तौर पर दक्षिण भारत में मनाया जाता है इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर सूर्यदेव की पूजा करने से बल, यश, वैभव, धन संपत्ति की प्राप्ति होती है इस दिन सच्चे मन से विष्णु जी और नरसिंह देव की पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है सिंह संक्रांति के शुभ दिन पर भगवान सूर्यदेव की विधि विधान से पूजा करने और जल अर्पित करने भक्तों को हर तरह के रोगों से मुक्ति मिल जाती है और समृद्धशाली जीवन भी प्राप्त होता है। 

singh sankranti 2022 singh sankranti puja vidhi significance and ghee importance 

सिंह संक्रांति के दिन घी का सेवन करने की विशेष पंरपरा है इसलिए इसे घी संक्रांति भी कहा जाता है सिंह संक्रांति के दिन गाय के घी का सेवन करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं कहा जाता है कि इस दिन घी खाने से कुंडली में राहु केतु के अशुभ प्रभाव कम हो जाते है। इस दिन घी का सेवन करने से स्मरण शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है, जातक की बुद्धि तीव्र होती है मान्यता है कि जो लोग सिंह संक्रांति के दिन घी का सेवन नहीं करते हैं वे अगले जनम में घोंघे के रूप में पैदा होते हैं इस लिए हर किसी को इस दिन घी का सेवन जरूर करना चाहिए इससे कई लाभ आपको प्राप्त होंगे। 
 
singh sankranti 2022 singh sankranti puja vidhi significance and ghee importance 

Share this story