Samachar Nama
×

आज बसंत पंचमी पूजा में जरूर पढ़ें ये आरती और वंदना, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न

Basant panchami 2023 recite saraswati vandana and aarti on maa saraswati puja 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है लेकिन बसंत पंचमी बेहद खास माना जाता है इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी दिन गुरुवार यानी की आज मनाया जा रहा है इस दिन ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान होता है बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है ऐसे में इस दिन बिना मुहूर्त देखे मांगलिक कार्य किया जा सकता है इस दिन से बसंत ऋतु का भी आरंभ माना जाता है

Basant panchami 2023 recite saraswati vandana and aarti on maa saraswati puja 

धार्मिक तौर पर मां सरस्वती की उपासना का विशेष महत्व होता है क्योंकि देवी मां को ज्ञान की देवी कहा जाता है मान्यता है कि आज के दिन अगर मां सरस्वती की पूजा की जाए तो माता लक्ष्मी और देवी काली का भी आशीर्वाद साधक को प्राप्त हो सकता है, ऐसे में अगर आप व्रत पूजा कर रहे है तो मां सरस्वती की वंदना और उनकी विशेष आरती जरूर पढ़ें मान्यता है कि आज के दिन पूजा पाठ में माता की आरती पढ़ने से देवी मां अपने भक्तों पर ज्ञान और विद्या की वर्षा करती है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है मां सरस्वती की वंदना और आरती पाठ। 

Basant panchami 2023 recite saraswati vandana and aarti on maa saraswati puja 

मां सरस्वती पूजा मंत्र—
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धि-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

सरस्वती वंदना—
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता,
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता,
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥
शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं,
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्।
हस्ते स्फाटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्,
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्॥

Basant panchami 2023 recite saraswati vandana and aarti on maa saraswati puja 

मां सरस्वती की आरती—
जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण, वैभवशालिनि, त्रिभुवन विख्याता।।
जय सरस्वती माता…

चन्द्रवदनि, पद्मासिनि द्युति मंगलकारी।
सोहे हंस-सवारी, अतुल तेजधारी।।
जय सरस्वती माता…

बायें कर में वीणा, दूजे कर माला।
शीश मुकुट-मणि सोहे, गले मोतियन माला।।
जय सरस्वती माता…

देव शरण में आये, उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी, असुर-संहार किया।।
जय सरस्वती माता…

वेद-ज्ञान-प्रदायिनी, बुद्धि-प्रकाश करो।।
मोहज्ञान तिमिर का सत्वर नाश करो।।
जय सरस्वती माता…

धूप-दीप-फल-मेवा-पूजा स्वीकार करो।
ज्ञान-चक्षु दे माता, सब गुण-ज्ञान भरो।।
जय सरस्वती माता…

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी, सुखकारी ज्ञान-भक्ति पावे।।
जय सरस्वती माता…

Basant panchami 2023 recite saraswati vandana and aarti on maa saraswati puja 

Share this story