Samachar Nama
×

आंवला नवमी के दिन जरूर करें ये काम, पूरे साल रहेंगे स्वस्थ, संपन्न और प्रसन्न

Amla navami 2022 date muhurat best upay and significance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें आंवला नवमी भी विशेष मानी जाती है पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है इस साल आंवला नवमी का पर्व कल यानी 2 नवंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन आंवले के पेड़ की विशेष तौर पूजा करने का विधान होता है इसलिए इसे नवमी को आंवला नवमी के नाम से जानते हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के वृक्ष पर भगवान श्री हरि विष्णु वास करते हैं

Amla navami 2022 date muhurat best upay and significance 

ऐसे में श्री हरि के प्रिय महीने कार्तिक मास की नवमी को आंवले के पेड़ की पूजा करने से जगत के पालनहार श्री विष्णु और मातस लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा करती है जिससे जीवन में सुख समृद्धि और संपन्नता आती है आंवला नवमी का त्योहार देवउठनी एकादशी से दो दिन पहले ही मनाया जाता है इसी दिन तुलसी विवाह भी किय जाता है कहा जाता है कि आंवला नवमी के दिन ही भगवान विष्णु पूरे चार मास की निद्रा के बाद जागते हैं जिसे देवउठनी या देवोत्थान एकादशी के नाम से जाना जाता है तो आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Amla navami 2022 date muhurat best upay and significance 

इस साल आंवला नवमी का त्योहार 2 नवंबर दिन बुधवार यानी कल देशभर में मनाया जाएगा इस दिन आंवले के पेड़ की परिक्रमा लगाई जाती है और सूत बांधा जाता है आंवले के वृक्ष में इस तरह सूत बांधने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष् की अक्षय नवमी तिथि 1 नवंबर की रात 11 बजकर 4 मिनट से आरंभ हो रही है जो 2 नवंबर को रात 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगी

Amla navami 2022 date muhurat best upay and significance 

वही पूजन का शुभ समय सुबह 6 बजकर 34 मिनट से दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से भक्तों के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं इसलिए इस पर्व को अक्षय नवमी कहा जाता है साथ ही श्री हरि का इस पर वास होने के कारण भी लोग इस पेड़ की पूजा करते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से धन, शादी विवाह, संतान, वैवाहिक जीवन से जुड़ी सभी परेशानियों का अंत हो जाता है और खुशहाली जीवन में आती है। 

Amla navami 2022 date muhurat best upay and significance 

Share this story