Samachar Nama
×

मोहिनी एकादशी पर करें ये सरल उपाय, श्री हरि करेंगे हर कामना पूरी

Mohini ekadashi 2022 upay do these astrological remedies on mohini ekadashi for get blessings maa laxmi and lord vishnu 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म के वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है इस दिन भगवान श्री विष्णु के मोहिनी अवतार की विधि विधान से पूजा की जाती है कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री विष्णु ने समुद्र मंथन से निकले अमृत को दानवों से बचाने के लिए मोहिनी अवतार रखा था। जिसके बाद ही उन्होंने केवल देवताओं को अमृत पान कराया था इसलिए इस दिन मोहिनी अवतार की पूजा की जाती है तो आज हम आपको एकादशी व्रत के बारे में बता रहे हैं। 

Mohini ekadashi 2022 upay do these astrological remedies on mohini ekadashi for get blessings maa laxmi and lord vishnu 

ऐसा माना जाता है कि मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत रखने से सभी दुखों और पापों से मुक्ति मिल जाती है इसके साथ ही हर तरह की इच्छा पूर्ण हो जाती है इसके अलावा मोहिन एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है इसके साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। 
Mohini ekadashi 2022 upay do these astrological remedies on mohini ekadashi for get blessings maa laxmi and lord vishnu   
मोहिनी एकादशी पर करें ये उपाय—
मोहिनी एकादशी के दिन सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें इसके बाद भगवान श्री विष्णु की विधि विधान से पूजा करने के साथ श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करें इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी। मोहिनी एकादशी के दिन दूध में थोड़ा सा केसर डाल लें और इससे भगवान श्री विष्णु का अभिषेक करें इससे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं खीर में तुलसी की पत्ती जरूर डाल दें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि  तुलसी की पत्ती पहले ही तोड़ लें

Mohini ekadashi 2022 upay do these astrological remedies on mohini ekadashi for get blessings maa laxmi and lord vishnu 

एकादशी के दिन न तोड़ें। भगवान विष्णु ​को पीले रंग के पुष्प के अलावा वस्त्र अर्पित करें इससे घर में सुख शांति बनी रहती है  मोहिनी एकादशी के दिन शाम के वक्त तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं इसके साथ ही 11 बार परिक्रमा कर लें। मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इस मंत्र 'ॐ वासुदेवाय नमः ' का जाप करें। इससे जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होगी और हर काम में सफलता मिलेगी। 

Mohini ekadashi 2022 upay do these astrological remedies on mohini ekadashi for get blessings maa laxmi and lord vishnu 

Share this story