Samachar Nama
×

बसंत पंचमी पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, मां सरस्वती हो जाएंगी नाराज़ 

​​​​​​​

Basant panchami 2023 what to do not to do on basant panchami  

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है जिसमें बसंत पंचमी भी एक माना जाता है इस साल बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। ये पर्व विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा को समर्पित होता है इस दिन भक्त देवी मां को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए उपवास रखकर पूजा पाठ करते है। 

Basant panchami 2023 what to do not to do on basant panchami  

इस दिन को मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है लेकिन बसंत पंचमी के दिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे है कि बसंत पंचमी पर किन कार्यों को करना चाहिए और किन्हें नहीं करना चाहिए तो आइए जानते है। 

Basant panchami 2023 what to do not to do on basant panchami  

जानिए बसंत पंचमी पर क्या करें और क्या नहीं—
आपको बता दें कि इस पवित्र दिन पर मांगलिक कार्यों को करना शुभ माना जाता है इस दिन बिना मुहूर्त देखे भी शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, घर गाड़ी खरीदने जैसे शुभ कार्यों को किया जा सकता है इस दिन माता सरस्वती की पूजा करना भी उत्तम माना जाता है खासतौर पर इस दिन विद्यार्थियों, कलाकारों को देवी मां की पूजा जरूर करनी चाहिए। आप इस दिन शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान भी कर सकते है ऐसा करने से मां सरस्वती के आशीर्वाद से एकाग्रता, बुद्धिमत्ता में वृद्धि होती है इस दिन पूजा में कलम जरूर रखना चाहिए और पूरे साल प्रमुख कामों में इसी का प्रयोग करना चाहिए। 

Basant panchami 2023 what to do not to do on basant panchami  

आपको बता दें कि बसंत पंचमी के दिन परिवार में या फिर ​कहीं और लड़ाई झगड़ा या क्लेश आदि नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी का अपमान भी नहीं करना चाहिए बल्कि बड़ों का सम्मान करना चाहिए। इस दिन फसल काटना अच्छा नहीं माना जाता है बसंत पंचमी के दिन पेड़ पौधों की भी कटाई छटाई नहीं करनी चाहिए इस दिन मांस मदिरा आदि का सेवन करने से बचना चाहिए वरना पाप और कष्ट के भागीदार हो सकते है। 

Basant panchami 2023 what to do not to do on basant panchami  

Share this story