Samachar Nama
×

Chitragupta puja 2022: इस साल कब होगी चित्रगुप्त पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन की विधि

Chitragupta puja 2022 shubh muhurat puja vidhi and significance on yam dwitiya

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में सभी पर्व त्योहारों को महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन दिवाली का त्योहार बेहद ही खास होता है यह पर्व पूरे पांच दिनों तक मनाया जाता है जिसका आरंभ धनतेरस से हो जाता हे और इसका समापन भाई दूज वाले दिन होता है पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज मनाया जाता है

Chitragupta puja 2022 shubh muhurat puja vidhi and significance on yam dwitiya

इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जानते हैं इस दिन मृत्यु के देवता यमराज के सहयोगी भगवान चित्रगुप्त की पूजा आराधना का विधान होता है मान्यता है कि जो लोग इनकी पूजा विधिवत तरीके से करते हैं उन्हें कारेाबार में खूब तरक्की मिलती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजन तिथि, मुहूर्त और विधि के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।  

जानिए ​भगवान चित्रगुप्त पूजा मुहूर्त—
कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभ— 26 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर
कार्तिक शुक्ल द्वितीया ति​थि का समापन— 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
पूजन का शुभ मुहूर्त— 26 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 18 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 तक 

Chitragupta puja 2022 shubh muhurat puja vidhi and significance on yam dwitiya

पूजन की संपूर्ण विधि—
धार्मिक तौर पूजा पूजा पाठ को बेहद ही खास माना गया है वही भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने भक्तों को कार्यों में उन्नति की प्राप्ति होती है साथ ही मृत्यु के बाद नर्क यातनाओं से भी राहत मिलती है यम द्वितीया के दिन शुभ मुहूर्त में नए बहीखातों की पूजा करनी चाहिए इस दिन कायस्थ समाज के लोग विशेषकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते हैं

Chitragupta puja 2022 shubh muhurat puja vidhi and significance on yam dwitiya

भगवान की पूजा के लिए पूजन स्थल पर एक चौकी पर चित्रगुप्त महाराज की तस्वीर स्थापित करें फिर रोली, अक्षत, पुष्प, मिठाई, फल उन्हें अर्पित किया जाता है अपने कार्यों का पूरा ब्योरा भगवान चित्रगुप्त के सामने रखें और सफेद कागज पर श्री गणेश नम: और 11 बार ऊं चित्रगुप्ताय नमः लिख कर विद्या, बुद्धि और जीवन में तरक्की की प्रार्थना करें ऐसा करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएगी और जीवन में सुख समृद्धि आएगी। 

Chitragupta puja 2022 shubh muhurat puja vidhi and significance on yam dwitiya

Share this story