Samachar Nama
×

छठ पूजा आज से शुरू, नोट करें पूजन सामग्री की संपूर्ण लिस्ट

chhath puja 2022 samagri list check chhath puja item full list 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में सूर्य को देवता मानकर इनकी विधिवत पूजा आराधना का विधान होता है और छठ का महापर्व सूर्य पूजा को ही समर्पित किया गया है यह पर्व देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है छठ को मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है आपको बता दें कि छठ पर्व दिवाली के 6 दिनों के बाद मनाया जाता है यह पर्व सूर्यदेव और छठी माता को समर्पित किया गया है महिलाएं इस व्रत को संतान की दीर्घायु, सौभाग्य और खुशहाल जीवन की कामना से रखती है

chhath puja 2022 samagri list check chhath puja item full list 

छठ पूजा में 36 घंटे का निर्जला उपवास किया जाता है इस दौरान साफ सफाई का भी बहुत ध्यान रखा जात है छठ का त्योहार पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है और इस साल इस व्रत की शुरुआत आज यानी 28 अक्टूबर दिन शुक्रवार से हो चुकी है और इसी दिन नहाय खाए किया जाता है छठ पूजन की सामग्री का विशेष महत्व होता है तो ऐसे में आज हम आपके लिए अपने इस लेख द्वारा छठ पूजन की संपूर्ण सामग्री लिस्ट लेकर आए है तो आइए जानते हैं। 

chhath puja 2022 samagri list check chhath puja item full list 

जानिए छठ पूजन सामग्री लिस्ट—
छठ पूजा में प्रयोग होने वाली पूजन सामग्री को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है ऐसे में पूजन के लिए सबसे पहले नए वस्त्र जरूरी होते हैं जो व्रती महिला धारण करती है वही पूजा का प्रसाद रखने के लिए बंस की दो बड़ी टोकरियां, इसके अलावा सूप की जरूरत होती है सूप चाहे बांस का हो या पीतल का हो दोनों का प्रयोग किया जा सकता है साथ में दूध और जल के लिए एक ग्याल, लोटा या कलश और थाली भी आप ले सकते है।

chhath puja 2022 samagri list check chhath puja item full list 

पूजन के लिए पांच गन्ने जिसमें पत्ते लगे हो, पानी वाला नारियल, अक्षत, पीला सिंदूर,दीपक, घी, बाती, कुमकुम, चंदन, धूपबत्ती, कपूर, दीपक, अगरबत्ती, माचिस, पुष्प , हरे पान के पत्ते, साबुत सुपारी, शहद, आदि वही इसके अलावा हल्दी, मूली और अदरक का हरा पौधा, बड़ा वाला मीठा नींबू, शरीफा, केला और नाशपाती, शकरकंदी और सुथनी भी लेना जरूरी होता है वही मिठाई, गुड़, गेंहू, चावल का आटा, घी की जरूरत पड़ती है। 

chhath puja 2022 samagri list check chhath puja item full list 
 

Share this story