Samachar Nama
×

आज मनाया जा रहा भुजरिया पर्व, जानिए इस दिन का महत्व

bhujariya festival 2022 on 12 august bhujariyab festival will be celebrated today know importance and significance

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को बेहद ही खास माना जाता है वही कल यानी 11 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया है और आज यानी 12 अगस्त को भुजरिया का पर्व मनाया जा रहा है बता दें कि श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाने के बाद उसके अगले दिन भद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया का पर्व मनाया जाता है

bhujariya festival 2022 on 12 august bhujariyab festival will be celebrated today know importance and significance

भुजरिया पर्व में लोग एक दूसरे से मिलकर उन्हें गेहूं की भुजरिया देते हैं और इस पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं ये त्योहार अच्छी वर्षा होन, फसल होने और जीवन में सुख समृद्धि की कामना के साथ यह त्योहार मनाया जाता है आपको बता दें कि भुजरिया का त्योहार बुंदेलखंड में सबसे अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा भुजरिया पर्व से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

bhujariya festival 2022 on 12 august bhujariyab festival will be celebrated today know importance and significance

बता दें कि भुजरिया पर्व के दिन लोग गेहूं और जौ के दानों से भुजरिया उगाते हैं इसके लिए लोग श्रावण मास की अष्टमी और नवमी तिथि को बांस की छोटी टोकरियों में मिटटी बिछाकर गेहूं या जौं के दाने बोए जाते हैं और उनमें रोजाना पानी डाला जाता है वही पूरे एक सप्ताह में इनमें अंकूर फूट जाते हैं और भुजरिया उग आती है फिर भुजरिया पर्व के दिन इसी भुजरिया को एक दूसरे में बांटा जाता है और अपने से बड़ों का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया जाता है

bhujariya festival 2022 on 12 august bhujariyab festival will be celebrated today know importance and significance

आपको बता दें कि इस पर्व में भुजरियों की पूजा भी हाती है जिससे इस साल अच्छी बारिश हो और फसल भी अच्छी हो सके जिससे घर में धन धान्य हमेशा भरा रहेगा। आपको बता दें कि एक सप्ताह में उगाई जाने वाली ये भुजरिया चार से छह इंच की होती है और नई फसल का प्रतीक मानी जाती है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार राजा आल्हा उदल की बहन चंदा जब श्रावण मास के पवित्र महीने में नगर आई थी तो वहां के लोगों ने कजलियों से उनका स्वागत किया था तभी से यह विशेष पंरपरा चली आ रही है इस दिन को लोग बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं। 

bhujariya festival 2022 on 12 august bhujariyab festival will be celebrated today know importance and significance

Share this story