ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों को बेहद ही खास माना जाता है वही गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है इस दिन गंगा नदी धरती पर अवतरित हुई थी। इस साल 9 जून को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाात है मान्यता है कि गंगा नदी में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं गंगा नदी की पवित्रता व्यक्ति के सारे पाप धो देती है इसलिए व्रत त्योहार समेत सारे खास अवसरों पर गंगा नदी में स्नान करने की विशेष परंपरा है तो आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
साल 2022 का गंगा दशहरा कई मायनों में खास है इस बार मां गंगा के अवतरण दिवस के दिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति बेहद शुभ और खास है इस कारण गंगा दशहरा के दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं ग्रहों का ऐसा संयोग विरले ही बनता है इस कारण इस बार गंगा दशहरा के दिन स्नान दान पुण्य अवश्य करें।

गंगा दशहरा के दिन सूर्य और बुध ग्रह वृष राशि में रहकर बुधादित्य योग बनाएंगे। इसके अलावा इस दिन रवि योग भी बन रहा है इस दिन हस्त नक्षत्र रहेगा। गंगा नदी का अवतरण हस्त नक्षत्र में ही हुआ था इस नक्षत्र में किए गए काम बेहद शुभ फल देते हैं इसके अलावा व्यतिपात योग और सफलता योग भी बन रहे हैं।

गंगा दशहरा पर स्नान मुहूर्त—
गंगा दशहरा 2022 की दशमी तिथि 9 जून 2022 गुरुवार को सुबह 8:23 बजे से 10 जून शुक्रवार को सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। इस दौरान गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ रहेगा। अगर ऐसा संभव न हो तो गंगाजल मिश्रित पानी से स्नान करें। गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने के अलावा दान जरूर करें। बिना दान के कोई पूजा पाठ, पुण्य कार्य अधूरा ही रहता है इस दिन खरबूजा, सत्तू, शरबत, फूल, दीपक, पान, इत्र, पंखा, जौ और तिल आदि का दान करना बहुत ही शुभ होता है इसके अलावा गरीबों को भोजन कराएं।


