Samachar Nama
×

पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, वीडियो में देंखे मिडिल-ईस्ट में शांति और सुरक्षा पर जताई चिंता

पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, वीडियो में देंखे मिडिल-ईस्ट में शांति और सुरक्षा पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से फोन पर वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मिडिल-ईस्ट के हालात पर विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की हताहत और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, साथ ही सामान और ऊर्जा की निर्बाध आवाजाही भारत की शीर्ष प्राथमिकता है।

पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी पक्षों से संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने की अपील की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच पिछले कुछ दिनों में तीन बार बातचीत हो चुकी है, जिससे दोनों देशों के बीच लगातार संवाद जारी रहने का संकेत मिलता है।

Share this story

Tags