#justiceforagrakibeti: आगरा में फिल्मी अंदाज में दूसरी बार लड़की का अपहरण, लोगों में आक्रोश
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर #justiceforagrakibeti ट्रेंड कर रहा है। ट्वीटर पर चल रहे इस ट्रेंड को लेकर खबर है कि उत्तर प्रदेश के आगरा में दिन दहाड़े एक नाबालिग युवती को अगवा करने से मामला जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को युवती दवाई लेने गई थी। इस दौरान एक शख्स ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद उसे बुर्का पहनाकर उठा ले गया। यह वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो किशोरी पहले जीन्स टीशर्ट में एक युवक के पास जाती दिखी है। इसके बाद युवक के साथ बुर्का पहनकर जाते दिखाई दी है। फुटेज के आधार पर युवक की पहचान मेहताब निवासी मेरठ के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर को वो अपनी रिश्तेदार के साथ दवा लेने आई थी। इस दौरान अचनाक वो गायब हो गई। दिन दहाड़े किशोरी के अपहरण की गटना से पुलिस प्रशासन शख्त हो गया है।
सीसीटीवी फुटेज में किशोरी के अस्पताल से बाहर निकालने के बाद आरोपी उसके साथ दिखाई दे रहा है। पीड़िता जाट समुदाय से संपर्क रखती है। आरोपी मेहताब मुस्लिम है। इसके चलते पुलिस अधिक सतर्कता दिखा रही है। इस घटना के बाद जाट समुदाय में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कानूनी कार्रावाई की मांग तेजी से उठने लगी है।