IPL 2021 Team Profile: जानिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के बारे में सबकुछ
जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हम यहां सभी टीमों पर गौर करने जा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए मौजूदा सीजन में वह इस बार खिताब के प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
IPL 2021 के आगाज से पहले धोनी की CSK को लगा तगड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ बाहर

कप्तान -ऋषभ पंत
कोच – रिकी पोंटिंग
मजबूत पक्ष-दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मजबूत हैं। ऋषभ पंत, अश्विन और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में रहे हैं।इसके अलावा टीम में शिखर धवन, स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे जैसी बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्त्जे जैसे गेंदबाज हैं, जिनका पिछले सीजन के तहत अच्छा प्रदर्शन रहा था।
भारतीय दिग्गज ने किया दावा, Rishabh Pant भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

कमजोरी-टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आईपी एल 2021 के तहत उनकी कमी टीम को खलने वाली है। वहीं नए कप्तान ऋषभ पंत खुद को साबित कर पाएंगे या नहीं यह भी देखने वाली बात रहती है। इसके अलावा पिछले सीजन में पृथ्वी शॉ का खराब प्रदर्शन रहा था और अजिंक्य रहाणे के बल्ले से भी रन नहीं निकले थे । टीम को अपनी पुरानी कमजोरियों को दूर करके ही आगे बढ़ना होगा।
IPL 2021 से पहले मोहम्मद शमी ने संन्यास को लेकर कही ये बात

गौरतलब हो कि आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं किया है। टीम का पिछले सीजन जरूर अच्छा प्रदर्शन रहा था और वह फाइनल तक का सफर तय कर पाई थी। हालांकि खिताबी मैच के तहत मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली कैपिटल्स- श्रेयस अय्यर( चोट के चलते बाहर हुए), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत ( कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडास्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम कुर्रन , , एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, आवेश खान और सैम बिलिंग्स।
दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल
10 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स VS दिल्ली कैपिटल्स
15 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स VS दिल्ली कैपिटल्स
18 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे मुंबई : दिल्ली कैपिटल्स VSपंजाब किंग्स
20 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : दिल्ली कैपिटल्स VS मुंबई इंडियंस
25 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद VS दिल्ली कैपिटल्स
27 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स VSरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
29 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स
2 मई, शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स VS दिल्ली कैपिटल्स
8 मई, 3.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्सVS दिल्ली कैपिटल्स
11 मई, शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स VSराजस्थान रॉयल्स
14 मई, शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS दिल्ली कैपिटल्स
17 मई, दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स VS सनराइजर्स हैदराबाद
21 मई, शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स VS चेन्नई सुपर किंग्स
23 मई, दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : मुंबई इंडियंस VSदिल्ली कैपिटल्स

