China Rocket:चीन ने छोड़ रॉकेट,गिरेगा इन देशो पर
चीन से निकले कोरोना का दुनिया भर ने सामना किया। और कई देश तो अब भी कर रहे है। कई देश में तो लाशो का ढेर लग चुका है। हालाँकि चीन ने खुद ने अभी तक यह नहीं माना है कि ये वायरस उसके यहाँ से फैला है। लेकिन चीन अब भी रुका नहीं है। उसके द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया एक रॉकेट तबाही ला सकता है। चीन ने 29 अप्रैल को लॉन्ग मार्च रॉकेट को अंतरिक्ष में लॉन्च किया। अब विशेषज्ञों को कहना है कि चीन का इस राकेट पर से नियंत्रण हैट गया है। और ये अब उसके नियंत्रण से बाहर हो गया है और इसके बड़े टुकड़े आकाश से नीचे गिर सकते है। संभव है की इसके टुकड़े पृथ्वी के कुछ देशो पर भी गिर जाए।
अंतरिक्ष गतिविधियों पर नजर रखने वाले जोनथन मैकडॉवेल ने स्पेस न्यूज को बताया कि चीन का रॉकेट टूट चुका है। इसका मलबा अंतरिक्ष में फैल गया है और अब ये तेजी से धरती की तरफ गिर रहा है। जोनथन मलबे की स्थिति पर बात करते हुए कहते है की पृथ्वी के कई देशों पर कहर बरपा सकता है। न्यूयॉर्क, मैड्रिड, बीजिंग, चिली और न्यूजीलैंड उन्ही देशो में से है जिन पर इसके मलबे के गिरने की सम्भावनाये है।
विस्फोट विशेषज्ञों के मुताबिक चीन का ये 100 फुट लंबा रॉकेट चार मील प्रति सेकंड की गति से गिर रहा है। और इसके टुकड़े कहीं भी गिर सकते हैं। ये भारी आबादी वाली जगह पर गिर सकते हैं। और इस बात के भी आसार है की ये किसी खाली जगह पर गिरे। विशेषज्ञ लगातार इस पर नजर रख रहे हैं। चीन ने 29 अप्रैल को लॉन्ग मार्च 5 बी लॉन्च किया था। इसके जरिए चीन अंतरिक्ष में एक नया स्पेस स्टेशन बनाना चाहता था।
जानकारी के अनुसार चीन इ योजना बनाई थी कि ये रॉकेट अंतरिक्ष में तियांगोंग नामक एक चीनी अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा, जो 2022 तक पूरा होने वाला है। इसके बाद यह अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी के चारों ओर घूमेगा और अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रिपोर्ट करेगा। लेकिन अब बताया जा रहा है कि रॉकेटों ने अपना नियंत्रण खो दिया है और इसका मलबा कई देशों पर गिर सकता है और तबाही मचा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीन को भी इसकी खबर है लेकिन उसने अब तक इस बाबत कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

