क्रिसमस के समय सबसे ज्यादा डिमाण्ड पर रहते हैं ये 5 स्वादिष्ट केक
गुगेलहुफ केक- इस केक को मैदा, मक्खन, चीनी, बादाम, किशमिश, दूध और अंडे से तैयार किया जाता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। बटर केक – यह केक मैदे और मक्खन को मिलाकर तैयार किया जाता है। साथ में बारीक कटा हुआ बादाम डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है। नट्स केक-

गुगेलहुफ केक- इस केक को मैदा, मक्खन, चीनी, बादाम, किशमिश, दूध और अंडे से तैयार किया जाता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है।

बटर केक – यह केक मैदे और मक्खन को मिलाकर तैयार किया जाता है। साथ में बारीक कटा हुआ बादाम डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

नट्स केक- यह केक आम तौर पर सर्दियों में खाया जाता है। ब्रेड सा दिखने वाला यह केक असल में काफी मुलायम होता है।

प्लम केक- प्लम की ज्यादा पैदावार के चलते इसका जैम भी बनाया जाता है और केक भी। प्लम फल के रस का भी इस्तेमाल किया जाता है।

मार्बल केक- काटने पर इस केक के टुकड़े मार्बल जैसे लगते हैं इसीलिए इसे मारमोरकुखन या मार्बल केक कहा जाता है।

