राम मंदिर के लिए इन सेलेब्स ने किया डोनेशन का ऐलान
भारत में राम मंदिर एक बहुत ही बड़ा मुद्दा रहा है। वही अब राम मंदिर के निर्माण का काम चालू हो गया है। देश के कई लोग राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने अपने हिसाब से दान दे रहे है। वही मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स भी राम मंदिर की निर्माण में अपनी भूमिका निभाने वाले है। जिसके चलते कई सेलेब्स ने मंदिर के लिए डोनेशन का ऐलान किया है।
अक्षय कुमार
बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है…अब योगदान की बारी हमारी है l मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे l जय सियाराम pic.twitter.com/5SvzgfBVCf
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 17, 2021
बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अपने डबल स्टैंड्स के चलते काफी ज्यादा ट्रोल हो रहे है। हाल ही में अक्षय ने राम मंदिर के लिए दान की बात कही लेकिन उनका पुराना वीडियो अब काफी चर्चा में है जिसमे वह मंदिरो में दान के लिए मना कर रहे है। जिसके चलते वह काफी ट्रोल हो रहे है। अक्षय ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा – “बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है…अब योगदान की बारी हमारी है l मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे l जय सियाराम”
गुरमीत चौधरी
जैसे कि आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य संपूर्ण देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य हेतु हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय #श्रीराम pic.twitter.com/nyWF1kRn1t
— GURMEET CHOUDHARY (@gurruchoudhary) January 18, 2021
टीवी और बॉलीवुड एक्टर गुरमीत चौदरी ने भी राम मंदिर के निर्माण में अपना सहयोग करने की लिए पोस्ट शेयर किया। जिसमे उन्होंने लिखा “जैसे कि आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य संपूर्ण देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य हेतु हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय #श्रीराम” इस कैप्शन के साथ गुरमीत ने एक वीडियो भी शेयर किया।
मुनीष मुद्रा
प्रोड्यूसर मुनीष मुद्रा भी इस खास मौके के लिए पीछे नहीं हेट उन्होंने भी राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ की धन राशि देने का ऐलान किया।
गौतम गंभीर
भारत के जाने माने क्रिकेटर और राजनेता गौतम गंभीर ने भी इस ख़ास मौके पर अपनी तरह से राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान में दिए हैं।
वही बॉलीवुड और टीवी के कई कलाकारों ने राम मंदिर निर्माण एक लिए काफी धन राशि देने का ऐलान किया है। अब देखना होगा आगे कौन कौन से सेलेब्स इस खास मौके पर आगे बढ़कर दान देते है।