Samachar Nama
×

जिंदगी से जुड़े विवादों की इतनी आदी हो चुकी हूं कि फर्क ही नहीं पड़ता : आम्रपाली दुबे

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का मानना है कि रियलिटी शो उनके स्टारडम को बढ़ाने से ज्यादा उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के पीछे छिपे असली इंसान को दिखाने का मौका देगा।

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का मानना है कि रियलिटी शो उनके स्टारडम को बढ़ाने से ज्यादा उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के पीछे छिपे असली इंसान को दिखाने का मौका देगा।

दरअसल, अभिनेत्री ने शो के अंदर जाने से पहले आईएएनएस के साथ बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन में एक ही बार विवादों का सामना किया है। अगर शो के कंटेस्टेंट इस पर कोई टिप्पणी करते हैं, तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बिग बॉस मुझे अपने दर्शकों को अपना असली रूप दिखाने का मौका देगा, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। मैंने हमेशा कुछ ऐसे रोल और किरदार निभाए हैं, जो लिखे हुए होते थे। इस बार सब कुछ असली होगा और यही वजह है कि 'बिग बॉस' है।"

उन्होंने कहा, "मैं अपने अनुभव से बोल रही हूं कि जब आप भोजपुरी एक्टर होते हैं, तो आप सिर्फ नेशनल लेवल पर ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी जाने जाते हैं। भोजपुरी एक ऐसी भाषा है, जो दुनियाभर के कई हिस्सों फिजी, मॉरीशस और भी कई जगहों पर बोली जाती है। अमेरिका, इंग्लैंड, लगभग हर उस जगह पर भोजपुरी बोलने और समझने वाले लोग रहते है।"

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी फिल्मों और गानों को हर जगह सुना और देखा जाता है। उन्होंने कहा, "हमारी इंडस्ट्री की खासियत यह है कि हम जो भी फिल्में और गाने बनाते हैं, उन्हें हर जगह देखा और सुना जाता है। तो मैं बस उन फैंन्स को अपना असली साइड दिखाना चाहती हूं।"

अभिनेत्री ने आईएएनएस ने सवाल किया, "आपको किस बात का ज्यादा डर है, विवाद, इमोशनल कंट्रोल खोने का, या यह जानने का कि बाहर की उनकी पॉपुलैरिटी वोट्स में नहीं बदल रही है?" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वोट और ये सब कुछ दूसरों पर निर्भर करता है। ये ऐसी चीज नहीं है जिसे मैं कंट्रोल कर सकती हूं।"

उन्होंने कहा, "इमोशनली स्थिर रहना ऐसी चीज है जो मेरे हाथ में है, मेरे कंट्रोल में है, और अगर मैं ऐसा नहीं कर पाती हूं और अगर मैं कमजोर पड़ जाती हूं, तो ये मेरे लिए ज्यादा परेशान करने वाली बात होगी।"

विवादों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक ही विवाद हुआ है और अब मैं इसकी इतनी आदी हो चुकी हूं कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या बात करते हैं।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story