Samachar Nama
×

रवि किशन के वायरल मीम पर तनुज वीरवानी बोले, काम के पीछे भागो, पैसा खुद आएगा

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन सोशल मीडिया पर लोकप्रिय मीम में से एक बने हैं। उनका डायलॉग 'मनी फॉलो माय ब्रदर' खूब वायरल हुआ था। आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेता तनुज वीरवानी ने उनके इस डायलॉग पर रिएक्ट किया।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन सोशल मीडिया पर लोकप्रिय मीम में से एक बने हैं। उनका डायलॉग 'मनी फॉलो माय ब्रदर' खूब वायरल हुआ था। आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेता तनुज वीरवानी ने उनके इस डायलॉग पर रिएक्ट किया।

अभिनेता का कहना है कि रवि किशन की बात में सच्चाई तो है। तनुज वीरवानी ने कहा कि अगर आप बेहतरीन काम के पीछे भागेंगे तो पैसा अपने आप पीछे आएगा।

उन्होंने कहा, "वो बॉस हैं और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। उन्होंने एक सिंपल सी बात कही थी, जो बाद में मीम बन गई। सबने इस पर हंसी-मजाक किया, लेकिन इसमें कुछ सच्चाई भी है। अगर आप मेहनत करोगे, अपनी सारी एनर्जी काम में लगाओगे और अपने काम को बेहतर करने पर फोकस करोगे, तो पैसा अपने आप आपके पीछे आएगा। ये बिल्कुल सच है।"

तनुज वीरवानी जल्द ही 'पैसा, प्यार और पावर' शो में शिवम ठाकुर के किरदार में नजर आएंगे। अपने किरदार के बारे में बताते हुए तनुज ने साफ किया कि वो उसे न तो विलेन मानते हैं और न ही हीरो।"

उन्होंने समझाया, "कई मौके ऐसे आते हैं, जहां वो सही काम चुन सकता था, लेकिन वो ऊपर पहुंचने के लिए दूसरा रास्ता चुनता है। इसलिए वो पक्का एक ग्रे शेड वाला किरदार है।"

ऐसे किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "सच कहूं तो एक एक्टर के तौर पर मुझे ऐसे किरदार निभाने में बहुत मजा आता है, क्योंकि इनमें अलग-अलग शेड्स होते हैं और जिंदगी भी ऐसी ही है। ऐसा नहीं है कि कोई पूरी तरह मासूम है या पूरी तरह बुरा है। हम सबके अंदर अच्छाई और बुराई दोनों होती हैं। जब आपको अलग-अलग सिचुएशन में ऐसे किरदार निभाने का मौका मिलता है तो वो काफी दिलचस्प हो जाता है। ये रोल काफी चैलेंजिंग भी था, क्योंकि हमारे पास बहुत कम समय था। हमें सिर्फ 4-5 दिन में लगभग 60-70 एपिसोड शूट करने थे।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story