कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के ब्रेकअप में एकता कपूर क्यों बनीं विलन? एक्ट्रेस ने रिश्ता टूटते ही किया ब्लॉक!

टीवी के पॉपुलर कपल कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इन दोनों की डेटिंग की चर्चा काफी दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही थी। कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी एक शो की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। इसके बाद थाईलैंड से दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं तो फैंस को अहसास हुआ कि दोनों चुपके से विदेश में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी के साथ अपने रिलेशनशिप स्टेटस को भी कंफर्म किया था।
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी अलग हो गए?
हालांकि आज तक शिवांगी ने कुशाल के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है। वहीं अब इनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ गई हैं। कुछ समय पहले तक शिवांगी और कुशाल की शादी को लेकर खबरें आ रही थीं। कहा जा रहा था कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। अपने एक इंटरव्यू में कुशाल ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं और उन्हें एक लड़की भी मिल गई है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें जल्द ही इन दोनों की शादी देखने को मिलेगी। हालांकि अब फैंस का दिल टूट गया है।
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का रिश्ता 5 महीने पहले टूट गया था?
आपको बता दें, कुशाल टंडन ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके शिवांगी जोशी से अलग होने का खुलासा किया है। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'जो लोग मुझसे प्यार करते हैं, उनके लिए मैं बस इतना कहना चाहता हूं, मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं। अब हमें अलग हुए 5 महीने हो गए हैं, तो हां।' इस पोस्ट को देखकर फैंस हैरान रह गए और इन दोनों के ब्रेकअप की खबर सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गई। हालांकि बाद में कुशाल टंडन ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया और ब्रेकअप के सबूत मिटा दिए।
ब्रेकअप के बाद उठने वाले 3 सवाल
आपको बता दें, इस घोषणा के अलावा एक और बात ध्यान में आई है। अब न तो शिवांगी जोशी कुशाल टंडन को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं और न ही कुशाल उन्हें फॉलो कर रहे हैं। यानी इन दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से दूरी बना ली है। अब इनके ब्रेकअप के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे पहले तो कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के ब्रेकअप की वजह क्या है? दूसरा, एक्टर ने ब्रेकअप पोस्ट क्यों डिलीट किया? और सबसे अहम बात, अगर कपल का ब्रेकअप 5 महीने पहले हुआ था तो कुशाल ने शिवांगी के बर्थडे पर पोस्ट क्यों शेयर किया? अब इन सभी सवालों का जवाब तो कुशाल या शिवांगी ही दे सकते हैं।