Samachar Nama
×

Vishal Dadlani के पिता का हुआ निधन, कोरोना की वजह से अंतिम दिनों में नहीं थे पिता के साथ

Vishal Dadlani: इंडियन आइडल में जज के तौर पर नहीं नजर आएंगे विशाल ददलानी

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मशहूर प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के पिता का निधन हो गया है। विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी का निधन मुंबई के एक अस्पताल में हो गया है। इस बात की जानकारी विशाल ददलानी ने 8 जनवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। जिसमे उन्होंने बताया कि, कोरोना होने की वजह से वो अपने पिता के आखिरी समय में उनके साथ नहीं थे।

Vishal Dadlani: इंडियन आइडल में जज के तौर पर नहीं नजर आएंगे विशाल ददलानी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्ले बैक सिंगर और म्यजिक कंपोजर विशाल ददलानी के पिता करीब 79 साल के थे। विशाल ददलानी ने अपने पिता की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है

उन्होंने बताया कि, उनका अपने पिता के साथ काफी अच्छा रिश्ता था। वो अपने पिता के साथ अच्छी बाल्डिंग शेयर करते थे। हालांकि अब वो उनके निधन से पूरी तरह से टूट चुके हैं। विशाल ददलानी ने बताया कि, वो नहीं जानते कि उनके बिना दुनिया में कैसे रहना है।

Vishal Dadlani: इंडियन आइडल में जज के तौर पर नहीं नजर आएंगे विशाल ददलानी

विशाल ददलानी द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। बता दें कि, विशाल ददलानी को बीते दिनों कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। साथ ही लोगों से गुजारिश की थी कि जो लोग 10 दिनों में उनके संपर्क में आए हैं वो भी अपना कोरोना टेस्ट करवा ले।

Vishal Dadlani को लगी कोविड वैक्सीन की पहला डोज

Share this story