Samachar Nama
×

विजय-रश्मिका की 'शादी' की तस्वीरों के साथ आनंद देवरकोंडा ने दी भाई को बधाई

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनके भाई और अभिनेता आनंद देवरकोंडा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई के लिए बेहद खास पोस्ट शेयर की।
विजय-रश्मिका की 'शादी' की तस्वीरों के साथ आनंद देवरकोंडा ने दी भाई को बधाई

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनके भाई और अभिनेता आनंद देवरकोंडा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई के लिए बेहद खास पोस्ट शेयर की।

आनंद ने इंस्टाग्राम पर विजय के साथ बिताए गए पलों की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। ये तस्वीरें विजय और रश्मिका की शादी की हैं, इसमें दोनों भाइयों के बीच की गहरी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ आनंद ने एक प्यारा नोट भी लिखा, "इस साल आप अपना जन्मदिन पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास, हिम्मत और खुशी के साथ मना रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो बड़े भैया।"

विजय साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं में गिने जाते हैं। हालांकि, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब अभिनेता के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था। शुरुआती करियर में फिल्में फ्लॉप जाने के बाद अभिनेता को काम मिलना बंद हो गया था और उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था।

विजय ने साल 2011 में फिल्म 'नुव्विला' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' में नजर आए लेकिन ये फिल्म भी उन्हें बड़ी पहचान नहीं दिला सकी। लगातार दो फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद विजय को लंबे समय तक काम नहीं मिला। करीब दो साल तक वो घर पर खाली बैठे रहे। यही वो समय था जब उनके परिवार को उनकी चिंता सताने लगी। आखिरकार किस्मत ने थोड़ा साथ दिया और साल 2015 में फिल्म 'येवडे सुब्रमण्यम' रिलीज हुई, जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया। इसके बाद साल 2016 में आई 'पेल्ली चोपुलु' ने उनकी जिंदगी बदल दी। कम बजट में बनी ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और विजय को बतौर लीड एक्टर पहचान मिल गई लेकिन असली स्टारडम उन्हें साल 2017 की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मिला। इस फिल्म में उन्होंने एक गुस्सैल और दिल टूटे हुए सर्जन का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और विजय रातोंरात सुपरस्टार बन गए। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (तेलुगु) का पुरस्कार मिला था।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story

Tags