Valimai trailer साउथ स्टार Ajith Kumar की फिल्म वलीमाई का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, देखकर फैंस हुए क्रेजी
मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अजीत कुमार पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म वलीमाई को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से अभिनेता अजीत कुमार इस पर काम कर रहे हैं और बीते दिन फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी भी सामने आई थी। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा किया था। अब अपना वादा पूरा करते हुए मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार की अपकमिंग फिल्म वलीमाई का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

इस ट्रेलर का इंतजार पिछले काफी समय से अजीत कुमार के चाहने वाले कर रहे थे। फिल्म में अजीत कुमार एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दे रहे हैं जो एक केस की तहकीकात के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म की कहानी काफी दमदार है, इसमे अभिनेता अजीत कुमार का जबरदस्त एक्शन अवतार दिखाई देने वाला है।

फिल्म में अजीत कुमार के साथ अभिनेत्री हुमा कुरैशी और वानी जे भी मुख्य किरदार में नजर आई है। फिल्म में हुमा कुरैशी का किरदार काफी अहम होने वाला है, जो अजीत कुमार के साथ क्रिमिनल्स को पकड़ने का काम करती है।

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अजीत कुमार के चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। ट्रेलर देखने के बाद इस फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार फैंस कर रहे है। ये अगले साल रिलीज की जाएगी।


