कौन है टीवी की संस्कारी बहू जो Mirzapur 3 में बनी 'सलोनी भाभी', रातोंरात कैसे नेशनल क्रश बन हगई एक्ट्रेस
टीवी न्यूज़ डेस्क - मिर्जापुर 3 रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर से गुड्डू भैया और गोलू की वापसी हुई है। हालांकि, मुन्ना भाई के बिना लोगों को यह सीरीज ज्यादा पसंद नहीं आ रही है। वहीं कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी के किरदार को भी काफी कमतर दिखाया गया है। ऐसे में दर्शकों की तरफ से इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लेकिन इस बार सीरीज में सबकी निगाहें दद्दा की बड़ी बहू सलोनी भाभी पर टिकी हैं। आखिर कौन हैं 'मिर्जापुर 3' की सलोनी भाभी, आइए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

बिहार की हैं नेहा सरगम
'मिर्जापुर 3' में सलोनी भाभी के किरदार में एक्ट्रेस नेहा सरगम नजर आ रही हैं। नेहा मूल रूप से पटना, बिहार की रहने वाली हैं। उनका असली नाम नेहा दुबे है। पटना में पढ़ाई करने के बाद वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ मुंबई आ गईं। नेहा बचपन से ही सिंगर बनना चाहती थीं। उन्होंने अपने सपने को साकार करने की कोशिश की। ऐसे में नेहा सरगम सिंगिंग शो इंडियन आइडल सीजन 4 में पहुंचीं लेकिन गले में इंफेक्शन के चलते उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। नेहा सरगम के टीवी पर पहले शो की बात करें तो वह 'चांद छुपा बादल में' था। नेहा सरगम का ऑडिशन देखकर राजन शाही ने उन्हें कॉल किया और रोल ऑफर किया। हालांकि नेहा के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें। लेकिन राजन खुद नेहा के घर शादी के लिए गए और उनके माता-पिता से बात की। तब जाकर नेहा को पहली बार टीवी पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने अपने पहले टीवी शो से ही कई लोगों को इंप्रेस किया।
माता सीता के रोल में नेहा ने मचाई धूम
टीवी पर अपने पहले शो के बाद नेहा ने एक्टिंग से लंबा ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने फिर टीवी शो 'रामायण: सबके जीवन का आधार' से शानदार वापसी की। साल 2012 में आए इस शो में भी नेहा सीता के रोल में नजर आई थीं। इस शो में उनके साथ 'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्टर नील भट्ट भी थे। सेट पर ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों तीन साल तक साथ रहे और शादी करने वाले थे, लेकिन फिर दोनों की एक दूसरे से नहीं बनी और ब्रेकअप हो गया। दोनों के रास्ते अलग हो गए।
नेहा ने पौराणिक शो से बनाई पहचान
नेहा सरगम को अपने अब तक के करियर में सास-बहू वाले टीवी शो से ज्यादा पौराणिक सीरियल में पसंद किया गया। 'रामायण' के अलावा उन्होंने 'यशोमती मैया के नंदलाला' में यशोदा माता का किरदार भी निभाया था, जिसमें नेहा ने अपनी दमदार एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा नेहा 'परमावतार श्री कृष्ण' में मां लक्ष्मी के किरदार में भी नजर आ चुकी हैं। अब इन दिनों नेहा 'मिर्जापुर सीजन 3' में त्यागी परिवार की बहू के किरदार में फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं।

