टीवी के इन कलाकारों ने पाई बॉलीवुड में अपार सफलता
बॉलीवुड की दुनिया के आज ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत बहुत छोटे स्तर से की थी, तब जाकर उनको बॉलीवुड की दुनिया में एक सफल मुकाम हासिल हुआ। आज हम आपको अपने इस लेख में उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत छोटे परदे से शुरू की और बड़े परदे का एक जाना पहचाना नाम बन गए। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल है।
शाहरूख खान
शाहरूख ने अपने करियर में काफी संघर्ष किया, उन्होंने अपने करियर की शुरूआती दौर में कई छोटे मोटे किरदार निभाए। इसके अलावा उन्होंने टीवी सरकस में काम किया था। यहां से उनके करियर को उड़ान मिली और आज वो बॉलीवुड के किंग माने जाते हैं।
इरफान खान
इरफान खान के अभिनय की आज दुनिया दीवानी है लेकिन इस हीरे को बॉलीवुड में पहचान संघर्षों के बाद हासिल हुई। फिल्मी दुनिया में सफलता पाने से पहले इरफान ने कई टीवी शोज में काम किया। जिसमे चंद्रकांता, चाणक्य, भारत एक खोज, बनेगी अपनी बात जैसे शो में अभिनय कर चुके हैं। इसके बाद उनको पहली फिल्म रोग में काम करने का मौका मिला और यही उनके करियर को सफलता मिलती चली गई।
विद्या बालन
इसमे कोई दो राय नहीं है कि विद्या बालन बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए विद्या को काफी पापड़ बेलना पड़ा था। करियर के शुरूआत में विद्या ने हम पांच नाम के टीवी शो में काम किया था। इसके बाद उनकी पहली डेब्यू फिल्म परिणीता आई। जिसमे वो सैफ अली खान के साथ नजर आई थी। फिल्म में उनके किरदार की जमकर तारीफ की गई, उनकी ये फिल्म आज भी लोगों को पसंद आती है।
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान ने अपने करियर के शुरूआती दिनों में बतौर रेडियो जॉकी बिग एफएम में काम किया था। इसके बाद आयुष्मान टीवी के मशहूर होस्ट बने और इस दौरान उन्होंने द वॉयस आफ हिन्दुस्तान और पेप्सी एमटीवी मैशअप में नजर आए थे। इसके बाद उनको बॉलीवुड में ब्रेक फिल्म विक्की डोनर से मिली। इसके बाद से उनके करियर को उड़ान मिलने लगी।
राम कपूर
राम ने अपने करियर की शुरूआत साल 1997 में की थी। इस दौरान उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। राम कपूर को सफलता एकता कपूर के टीवी शो कसम से और बड़े अच्छे लगते हैं से मिली। इसके बाद राम ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और आज वो दोनों ही परदे के बड़े सितारे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत को पॉपुलैरिटी टीवी के मशहूर शो पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद वो जरा नच के दिखा और झलक दिखला जा 4 में नजर आए। सुशांत को बॉलीवुड में पहला ब्रेक काय पो चे मे मिला। इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, राब्ता और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आए।