Aalika Sheikh: अभिनेत्री का खुलासा, एकता कपूर के शो के सेट पर होता है भेदभाव, 3 महीने नहीं मिलते पैसे
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर टीवी शो प्रतिज्ञा के सीजन 2 मे पुरानी स्टारकास्ट को ही कास्ट किया गया है। बता दें कि राजन शाही के टीवी शो प्रतिज्ञा 2 में प्रतिज्ञा की जेठानी का किरदार अभिनेत्री अलायका निभा रही हैं। अलायका इन दिनों सुर्खियों में बनी है। हाल ही में अभिनेत्री अलायका ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया जिसे सुनने के बाद कोई भी हैरान हो सकता है। अलायका ने बताया कि, उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा क्यों कहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलायका टीवी इंडस्ट्री से करीब 3 साल तक गायब थी। हालांकि जब उनको टीवी शो प्रतिज्ञा के सीक्वल का ऑफर मिला तो वो इस ऑफर को ठुकरा ना सकी और वह इसका हिस्सा बन गई। अलायका ने टीवी इंडस्ट्री के बारे में खुलासा किया है और बताया कि उन्होंने क्यों इंडस्ट्री को छोड़ा था। 
हाल ही में एक खास बातचीत में अलायका ने बताया कि, मैं एकता कपूर के शो परदेस में है मेरा दिल कर रही थी। उसी दौरान उनको सेट पर जो ट्रीटमेंट मिला उसे देखकर उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया था। उन्होंने कहा कि यहां पर तो स्पॉट दादा भी खुद को प्रड्यूसर मानते थे। एकता कपूर को तो कुछ पता ही नहीं होता था कि सेट पर किसके साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। अलायका ने बताया कि, ये देख कर उनको ऐसा लगता है कि क्यों ऐसा किया जाता है।
यहां पर लीड स्टार को बड़ी वैनिटी वैन दी जाती है बल्कि कैरेक्टर आर्टिस्ट को एक छोटा और गंदा रूम दे दिया जाता है। उन्होंने कहा कि, लीड कलाकारों की तरह कैरेक्टर आर्टिस्ट भी अपना इनपुट देते हैं और पूरा काम करते हैं। अलायका ने बताया कि, 3 महीने के बाद काम का पैसा मिलता है तब तक हम अपने पैसों से सरवाइव करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कैरेक्टर आर्टिस्ट के साथ ऐसा भेदभाव क्यों।

अभिनेत्री ने बताया कि वो टीवी शो परदेस में है मेरा दिल के दौरान काफी ज्यादा हार्ट हो गई थी जिसकी वजह से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अब टीवी शो प्रतिज्ञा सीजन 2 में नजर आ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि इस टीवी शो में सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता है।
Krishna Shroff: भाई टाइगर श्रॉफ के नक्शे कदम पर चली बहन कृष्णा श्रॉफ, रिलीज किया म्यूजिक वीडियो
KKK11: इस दिन इस टाइम से प्रसारित किया जाएगा खतरों के खिलाड़ी 11, मेकर्स ने किया ऐलान

