Samachar Nama
×

करोड़ों की अकूत सम्पत्ति मालकिन है TMKOC फेम Munmun Dutta, 'बबिता जी' की एक एपिसोड की फीस सुन उड़ जाएंगे तोते 

करोड़ों की अकूत सम्पत्ति मालकिन है TMKOC फेम Munmun Dutta, 'बबिता जी' की एक एपिसोड की फीस सुन उड़ जाएंगे तोते 

टीवी न्यूज़ डेस्क -टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के कई किरदार बदले। कईयों ने शो छोड़ दिया लेकिन इसके बावजूद शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। फिर चाहे वो शो में बबीताजी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हों या फिर दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी। इस शो के हर किरदार ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। आपको बता दें कि बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने हॉट फिगर से लोगों की नींद उड़ाने वाली मुनमुन दत्ता करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इतना ही नहीं वो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर एपिसोड के लिए मोटी फीस लेती हैं।

,
17 साल की उम्र में किया डेब्यू
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उनकी आलीशान लाइफ़स्टाइल का अंदाज़ा उनकी तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। हालांकि मुनमुन ने महज 17 साल की उम्र में डेब्यू किया था. उनका पहला शो 'हम सब बाराती' था. इसके बाद वह फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' में नज़र आईं लेकिन शो तारक मेहता ने उन्हें असली लोकप्रियता दिलाई।

,
एक एपिसोड की मोटी फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के एक एपिसोड के लिए 75000 रुपये लेती हैं. वहीं उनकी कुल संपत्ति भी 40 करोड़ रुपये से ज़्यादा बताई जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने साल 2021 में मुंबई में अपना फ्लैट खरीदा है। उनके फ्लैट की कीमत 1.80 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह कई बार अपने आलीशान फ्लैट की इनसाइड तस्वीरें शेयर करती नज़र आ चुकी हैं।

,
मुनमुन दत्ता की कुल संपत्ति
कहा जाता है कि मुनमुन दत्ता के पास साल 2021 में 29 करोड़ रुपये की संपत्ति थी लेकिन अब उनकी संपत्ति में इज़ाफा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के पास दो लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। इसमें 10 लाख की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर और 17 लाख की इनोवा कार शामिल है। गौरतलब है कि मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर राज अनादकट से सगाई कर ली है। उनके अफेयर की खूब चर्चा हुई लेकिन बाद में ये खबरें फर्जी साबित हुईं।

Share this story

Tags