Samachar Nama
×

Khatron Ke Khiladi 14 का हिस्सा बना TV इंडस्ट्री का ये पॉपुलर एक्टर, पहले ठुकरा चुका है Rohit Shetty के शो का ऑफ़र 

Khatron Ke Khiladi 14 का हिस्सा बना TV इंडस्ट्री का ये पॉपुलर एक्टर, पहले ठुकरा चुका है Rohit Shetty के शो का ऑफ़र 

टीवी न्यूज़ डेस्क - रोहित शेट्टी का मशहूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन शुरू होने वाला है। रोहित शेट्टी के इस शो से जुड़े कई अपडेट अब तक सामने आ चुके हैं। इस शो से एक के बाद एक स्टार्स का नाम जुड़ता जा रहा है। हाल ही में टीवी एक्टर गशमीर महाजनी की शो में एंट्री पक्की हो गई है. जिसके बाद अब एक नए स्टार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टीवी स्टार पहले रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' रिजेक्ट कर चुका है। लेकिन अब एक्ट शो में आने के लिए तैयार हो गए हैं।

,
'खतरों के खिलाड़ी 14' लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में है। शो में हर बार कई कमाल के कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं. अब तक अभिषेक कुमार और गशमीर महाजनी का नाम इस शो से जोड़ा जा रहा है। इनके अलावा भी शो के मेकर्स कई स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस लिस्ट में 'नागिन 5' एक्टर शरद मल्होत्रा का नाम भी है। आपको बता दें कि शरद मल्होत्रा ने पहले रोहित शेट्टी का शो रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन अब वह इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए हैं। टेली चक्कर की खबर के मुताबिक, शरद मल्होत्रा को 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए अप्रोच किया गया है। इस बार एक्टर रोहित शेट्टी के शो में धमाल मचा सकते हैं।

,
रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए शरद मल्होत्रा के अलावा सुमोना चक्रवर्ती, अदिति शर्मा, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, निमरित कौर अहलूवालिया, मन्नारा चोपड़ा, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट। मेकर्स मनस्वी ममगई, जिया शंकर, शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, हेली शाह, फिरोज खान और कई अन्य स्टार्स से बातचीत कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 14' में कौन नजर आएगा।

Share this story

Tags