कभी Mohsin Khan के साथ जुड़ा था Shivangi Joshi का नाम, अब खुद से 15 साल बड़े इस एक्टर को डेट कर रही एक्ट्रेस
टीवी न्यूज़ डेस्क - शिवांगी जोशी आज टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वहीं हम बात करने जा रहे हैं शिवांगी की पर्सनल लाइफ की। इन दिनों उनकी डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं।दरअसल, मोहसिन खान ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी के को-स्टार रह चुके हैं। इस शो में मोहसिन खान कार्तिक गोयनका के रोल में नजर आए थे। शो में दोनों के बीच लव एंगल दिखाया गया था। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। शो के दौरान भी मोहसिन और शिवांगी के डेटिंग की अफवाहें जोरदार रहीं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। आज भी दर्शक दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं।

वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद शिवांगी जोशी बरसातें मौसम प्यार में नजर आ चुकी हैं। इस शो में उनके को-स्टार मशहूर टीवी एक्टर कुशाल टंडन थे। दोनों की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं, पिछले काफी समय से उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कुशाल टंडन ने अपने रिलेशनशिप पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं प्यार में जरूर हूं। हम इसे बहुत धीरे-धीरे ले रहे हैं। मेरी मां मुझे शादीशुदा देखना चाहती हैं और अगर उनका बस चलता तो वह आज ही मेरी शादी करवा देतीं और वैसे कुछ भी हो सकता है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे माता-पिता जो मेरे लिए लड़की ढूंढ रहे थे, उनकी तलाश पूरी हो गई है।"

कुशाल के इस बयान के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह शिवांगी की बात कर रहे हैं और दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि इंटरव्यू के दौरान कुशाल ने एक बार भी शिवांगी का नाम नहीं लिया और न ही उन्होंने आधिकारिक तौर पर इस बात को स्वीकार किया कि वह शिवांगी को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों अक्सर एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। आपको बता दें कि कुशाल टंडन 39 साल के हैं और शिवांगी जोशी 26 साल की हैं। कुशाल शिवांगी से 15 साल बड़े हैं। काम की बात करें तो वह बेगूसराय, प्यार तूने क्या किया, बालिका वधू 2, खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें आदते, बारिश, तेरी अदा, किस्मत तेरी, आशिकी जैसे गाने शामिल हैं। आपको बता दें कि शिवांगी जोशी टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह किसी भी एपिसोड के लिए 80 हजार से 1 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 9.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

