फेमस TV एक्टर Vikas Sethi की मौत को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने कहा 'फंक्शन में गए थे तभी...'
टीवी न्यूज़ डेस्क -टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर आई जिसने लोगों का दिल तोड़ दिया। 'कसौटी जिंदगी की' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर विकास सेठी का कल निधन हो गया। इस दुखद खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। महज 48 साल की उम्र में एक्टर के निधन से पूरे टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। करिश्मा तन्ना से लेकर कई टीवी सेलेब्स ने विकास सेठी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास सेठी की मौत नींद में ही हो गई। उनके निधन की असली वजह अब सामने आई है। साथ ही बताया गया है कि एक्टर के पास काम नहीं था और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे एक्टर
एक्टर विकास सेठी 'कहीं तो होगा', 'दो दिल बंधे एक डोरी से', 'कसौटी जिंदगी की' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'ससुराल सिमर का' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। वह कान जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में भी नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने रॉबी का किरदार निभाया था। हालांकि विकास सेठी काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड काल से पहले उनके पास काम नहीं था। उन्होंने टीवी शोज के लिए काम मांगा लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला। इसके बाद विकास ने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों से भी दूरी बना ली थी। उन्होंने सभी से अपना संपर्क तोड़ लिया था। बताया जाता है कि एक्टर पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।
हार्ट अटैक से हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर आर्थिक तंगी से परेशान थे। इसके चलते उन्हें हार्ट अटैक आया और आधी रात को नींद में ही उनकी मौत हो गई। पीटीआई से बात करते हुए उनकी पत्नी जाह्नवी सेठ ने बताया कि एक्टर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने नासिक गए थे। इस दौरान जाह्नवी भी उनके साथ थीं। बताया जाता है कि समारोह के बीच में ही विकास की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टियां और लूज मोशन होने लगे। उनकी पत्नी ने बताया कि डॉक्टर ने आकर विकास सेठी को चेक किया। इसके बाद वह सोने चले गए। जाह्नवी के मुताबिक अगली सुबह करीब 6 बजे जब वह विकास को जगाने पहुंची तो उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर के मुताबिक एक्टर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

रोने से पत्नी की तबीयत खराब
एक्टर विकास सेठी अपने पीछे पत्नी और जुड़वा बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया जाता है कि एक्टर अपने परिवार के काफी करीब थे। उनके हाथों पर दोनों बच्चों के टैटू भी थे। साफ है कि विकास सेठी टीवी इंडस्ट्री का काफी पॉपुलर चेहरा रहे हैं। उन्होंने अपने लुक्स और दमदार एक्टिंग से कई लोगों का दिल जीता था। ऐसे में फैंस भी उनकी मौत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

