Samachar Nama
×

Maddam Sir 2 को लेकर आया बिग अपडेट! शो में हुई इन दो हसीनाओं की एंट्री, पुलिस ऑफिसर बनकर अपराधियों पर चलाएंगी डंडा 

Maddam Sir 2 को लेकर आया बिग अपडेट! शो में हुई इन दो हसीनाओं की एंट्री, पुलिस ऑफिसर बनकर अपराधियों पर चलाएंगी डंडा 

टीवी न्यूज़ डेस्क -सोनी सब का शो मैडम सर एक ऐसा सीरियल था जिसने सभी के दिलों पर राज किया। लोग एक बार फिर से शो के दूसरे सीजन के लिए मेकर्स से रिक्वेस्ट कर रहे हैं। खबरें हैं कि मेकर्स ने फैंस की रिक्वेस्ट मान ली है और शो के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसके लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने टीवी की इन दो जानी-मानी हसीनाओं को ऑफर भेजा है।  इस रिपोर्ट में जानिए कौन हैं वो दो लकी हसीनाएं।

,
रिपोर्ट्स के मुताबिक मैडम सर 2 के मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के लिए टीवी एक्ट्रेस हिमांशी पाराशर और आसिया काजी को ऑफर भेजा है। आपको बता दें कि हिमांशी को आखिरी बार स्टार प्लस के शो तेरी मेरी डोरियां और आसिया बालिका वधू में देखा गया था। दोनों ही टीवी की दुनिया की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और मेकर्स का मानना ​​है कि दोनों ही पुलिस ऑफिसर का किरदार बखूबी निभा सकती हैं।

,
हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेसेस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और ना ही सीजन 2 को लेकर कोई औपचारिक बयान दिया गया है।इससे पहले मैडम सर में गुलकी जोशी के साथ भाविका शर्मा, युक्ति कपूर और प्रियांशु सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे। खबर आई है कि मैडम सर का लीड रोल पूजा शर्मा निभाएंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई टीम दर्शकों का मनोरंजन कर पाती है या नहीं।

Share this story

Tags