Samachar Nama
×

इस फेमस TV स्टार के नाम पर लगी Khatron Ke Khiladi 14 की मोहर, पहले भी Rohit Shetty के शो में खा चुके है करंट के झटके 

ईस फेमस TV स्टार के नाम पर लगी Khatron Ke Khiladi 14, पहले भी Rohit Shetty के शो में खा चुके है करंट के झटके 

टीवी न्यूज़ डेस्क - रोहित शेट्टी के मशहूर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर दर्शकों के बीच काफी हाइप है। इस शो को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। फैंस भी रोहित के शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस शो से अब तक कई नाम जुड़ चुके हैं. इतना ही नहीं इस शो के लिए बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी चर्चा में हैं। ऐसे में अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए एक नाम फाइनल कर लिया गया है। रोहित शेट्टी के शो में इस एक्टर की पत्नी भी मचा चुकी हैं तहलका! आइए जानते हैं वे कौन हैं?

.
इस एक्टर के नाम पर लग गई मुहर!

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए जिस एक्टर की बात हो रही है वह कोई और नहीं बल्कि जाने-माने एक्टर और दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया हैं। दिव्यांका 'खतरों के खिलाड़ी 11' का हिस्सा थीं। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक विवेक को रोहित के शो के लिए अप्रोच किया गया है. इतना ही नहीं शो में विवेक की एंट्री भी फाइनल बताई जा रही है. विवेक का नाम पहले भी सामने आ चुका है. ऐसे में इस बार कहा जा रहा है कि वह रोहित का शो करने के लिए तैयार हो गए हैं.

.
हालांकि, अभी तक इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर विवेक शो में हिस्सा लेते हैं तो दर्शकों के लिए दिव्यांका के बाद उन्हें खतरों से खेलते देखना काफी दिलचस्प होगा. आपको बता दें कि विवेक ने 'झलक दिखला जा 11' में अपने डांस से फैंस और जजेज को इंप्रेस किया था. लेकिन शो की ट्रॉफी उन्हें नहीं बल्कि मनीषा रानी को मिली।

.
इन प्रतियोगियों के नाम भी चर्चा में हैं

आपको बता दें कि 'खबरों के खिलाड़ी 14' के लिए विवेक दहिया के अलावा नील भट्ट, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, मनीषा रानी, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मनस्वी ममगई जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, इन नामों को अभी मंजूरी नहीं मिली है।

Share this story

Tags