Samachar Nama
×

KBC 18: ‘सरप्राइज, सरप्राइज!’ एक बार फिर लौट रहे हैं अमिताभ बच्चन, जाने किस दिन शुरू होंगे शो के लिए आवेदन 

KBC 18: ‘सरप्राइज, सरप्राइज!’ एक बार फिर लौट रहे हैं अमिताभ बच्चन, जाने किस दिन शुरू होंगे शो के लिए आवेदन 

देवियों और सज्जनों, मैं, अमिताभ बच्चन, आप सभी का एक बार फिर स्वागत करता हूँ…” यह आवाज़ जल्द ही आपके घरों में गूंजेगी। देश के सबसे पॉपुलर और पसंदीदा क्विज़ रियलिटी शो, “कौन बनेगा करोड़पति” का 18वां सीज़न टेलीविज़न पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। सोनी टीवी के शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सदी के महानायक, अमिताभ बच्चन अपने पुराने अंदाज़ में शो की वापसी की घोषणा करते हुए दिख रहे हैं।

प्रोमो की शुरुआत अमिताभ बच्चन के चुलबुले अंदाज़ से होती है। कैमरे के सामने आकर वह कहते हैं, “सरप्राइज़!” लाल वेलवेट कोट और काली पैंट पहने वह हमेशा की तरह डैपर लग रहे हैं। वीडियो में, बिग बी शीशे के सामने खड़े होकर अपनी बाहें फैलाते हुए कहते हैं, “सरप्राइज़!” हालांकि, बीच में वह एक छोटी सी गलती पर मुस्कुराते हुए कहते हैं, “सॉरी, मुझसे गड़बड़ हो गई,” और फिर अपना वीडियो जारी रखते हुए KBC रजिस्ट्रेशन की घोषणा करते हैं।

रजिस्ट्रेशन की तारीख का खुलासा
KBC के इस नए सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार है। फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है रजिस्ट्रेशन की तारीख। वीडियो में साफ-साफ बताया गया है कि शो के सवाल और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 9 मार्च से शुरू होंगे। दर्शक सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव ऐप के जरिए हिस्सा ले सकते हैं।

स्कैम से सावधान रहने की अपील
प्रोमो के आखिर में एक जरूरी डिस्क्लेमर भी दिया गया है, जिसमें कंटेस्टेंट को किसी भी स्कैम या लॉटरी स्कैम का शिकार न होने की चेतावनी दी गई है। चैनल ने साफ किया है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' कभी किसी से कोई फीस या चार्ज नहीं मांगता है।

फैंस एक्साइटेड हैं
अमिताभ बच्चन और KBC का पुराना रिश्ता है। पिछले सीजन के आखिर में जब बिग बी इमोशनल हो गए थे, तो उनकी वापसी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब, इस ऑफिशियल प्रोमो ने उन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। फैंस अपने पसंदीदा होस्ट को फिर से हॉट सीट पर देखने के लिए बेताब हैं। सूत्रों के मुताबिक, नया सीजन जुलाई या अगस्त में आएगा।

Share this story

Tags