Diwali पर अगर रंगोली से सजाना चाहते है घर तो इन एक्ट्रेसेस से ले सकते है टिप्स, विडियो में जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि
टीवी न्यूज़ डेस्क - दिवाली के मौके पर हर कोई अपने घर को सजाना चाहता है। लोग महीनों पहले से ही अपने घरों की साफ-सफाई शुरू कर देते हैं। दिवाली के दिन लोग अपने घर को फूलों और रंगों से सजाते हैं। वैसे रंगोली बनाने के मामले में हमारी टीवी जगत की हसीनाएं भी कुछ कम नहीं हैं।
टीवी की संस्कारी बहुएं अक्सर दिवाली के मौके पर रंगोली बनाती नजर आती हैं।ये अभिनेत्रियां रंगोली के जरिए मां लक्ष्मी का स्वागत करती हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों की रंगोली दिखाने जा रहे हैं। आप भी इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर रंगोली बना सकते हैं।

सुरभि ज्योति
हाल ही में दुल्हन बनीं सुरभि ज्योति भी रंगोली बनाने में किसी से कम नहीं हैं। इस बार शादी के बाद सुरभि ज्योति पहली बार अपने ससुराल में रंगोली बनाने जा रही हैं।
रूपाली गांगुली
सीरियल अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली ने भी रंगोली बनाना सीख लिया है। रूपाली गांगुली की इस तस्वीर ने लोगों की वाहवाही बटोरी है।

हिना खान
हिना खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मुस्लिम होने के बावजूद हिना खान दिवाली को बहुत धूमधाम से मनाती हैं।

शिवांगी जोशी
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से धमाल मचाने वाली शिवांगी जोशी रंगोली बनाना बखूबी जानती हैं। हर साल वो अपने हाथों से अपना घर सजाती हैं।

श्रद्धा आर्या
'कुंडली भाग्य' स्टार श्रद्धा आर्या के लिए ये साल बेहद खास है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि श्रद्धा आर्या रंगोली के जरिए अपनी दिवाली को और भी खास बनाने वाली हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी
गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी भी रंगोली बनाने में पीछे नहीं रहती हैं। हर साल देवोलीना भट्टाचार्जी फैन्स को अपनी रंगोली दिखाती हैं।

दीपिका कक्कड़
मुस्लिम घर में जाने के बाद भी दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ दिवाली मनाती हैं। दीपिका कक्कड़ को कई बार रंगोली बनाते हुए देखा गया है।

अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे अक्सर अपने नए घर को रंगोली से सजाती हैं। अंकिता लोखंडे के घर की रंगोली देखकर लोग अवाक रह गए।

