Geeta Kapoor birthday: 15 साल की उम्र में फराह खान की डांस ग्रुप का हिस्सा था गीता कपूर, ऐसे बनी मशहूर कोरियोग्राफर
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गीता कपूर ने अपनी जिंदगी के 48 साल पूरे कर लिए हैं। गीता कपूर उन मशहूर कोरियोग्राफर की लिस्ट में आती है। जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर फिल्म इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है और वो आज ग्लैमर की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है। जिन्होंने न सिर्फ कई फिल्मों के गाने को कोरियोग्राफ किया है बल्कि वो टीवी इंडस्ट्री के कई सुपरहिट डांस रियलिटी शोज को जज कर चुकी है। इन दिनों गीता कपूर टीवी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में बतौर जज के रूप में नजर आ रही है।
इसके अलावा वो टीवी शो डांस इंडिया डांस, सुपर डांसर, इंडिया के मस्त कलंदर और इंडिया गॉट बेस्ट डांसर जैसे टीवी शो को जज कर चुकी है। बता दें कि गीता कपूर ने महज 15 साल की उम्र में अपने डांसिंग करियर की शुरुआत की थी। उस दौरान उन्होंने पहला गाना तुझे याद ना मेरी आई, गोरी गोरी जैसे गाने में बैकग्राउंड डांसर का भी काम किया है।
इन दोनों ही गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। इसके बाद गीता कपूर ने मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान का डांस ग्रुप ज्वाइन किया था। इसके बाद वह फराह खान को असिस्ट किया। गीता कपूर ने फराह खान को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें, कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। इसके बाद गीता कपूर ने अपने कोरियोग्राफर करियर की शुरुआत की। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के गाने को कोरियोग्राफ किया है।
जिसमे अशोका, साथिया, हे बेबी, अलादीन, तीस मार खान जैसी फिल्मों के मशहूर गाने को कोरियोग्राफ किया है। इसी के साथ वो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर और जानी-मानी कोरियोग्राफर बनी है। गीता कपूर और फराह खान ने एक दूसरे के साथ कई फिल्मों के लिए काम किया है। ऐसे में गीता कपूर फराह को अपना गुरू मानती है। अब उनके जन्मदिन के मौके पर फराह खान ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा गीता कपूर को और भी कई सेलेब्स ने अपने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी है।
अगर हम बात करें गीता कपूर की पर्सनल लाइफ की तो उनकी उम्र 48 साल हो चुकी है लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। कुछ समय पहले गीता का नाम एक शख्स के साथ जोड़ा जा रहा था। गीता कपूर का नाम राजीव खींची के साथ जोड़ा जा रहा था। राजीव खींची के साथ अफेयर को लेकर गीता ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसमे उन्होंने कहा था कि वो दोनों एक दूसरे के खास दोस्त है उनके बीच अफेयर नहीं चल रहा है। उन दोनों के बीच कोई प्यार नहीं चल रहा है बल्कि सिर्फ एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
Dilip Kumar health update: अब कैसी है दिलीप कुमार की तबीयत, खुद पत्नी सायरा बानो ने दी हेल्थ अपडेट
Haseen Dillruba movie review: प्यार अफेयर मर्डर और धोखे की कहानी है तापसी पन्नू की हसीन दिलरूबा
Aamir-Kiran: आमिर खान और किरण राव के तलाक पर हिना खान की प्रतिक्रिया आपको करेगी हैरान

