मशहूर TV एक्ट्रेस Avneet Kaur ने क्या चोरी छिपे कर ली सगाई, एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फैन्स के मन में खड़े किए कई सवाल
टीवी न्यूज़ डेस्क - पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर को लेकर एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अवनीत ने न सिर्फ टीवी और बॉलीवुड बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया में भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। अवनीत कौर को आज बच्चा-बच्चा जानता है क्योंकि एक्ट्रेस बहुत कम उम्र से ही काम कर रही हैं। वहीं अब उनकी बोल्डनेस बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को भी टक्कर देती है। ऐसे में सभी की निगाहें अवनीत के सोशल मीडिया पर टिकी रहती हैं. अब उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।

अवनीत ने दिखाई अपनी सगाई की अंगूठी!
अब अवनीत कौर की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अचानक 22 साल की अवनीत कौर ने सगाई कर ली है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि अचानक अवनीत की सगाई की खबर कहां से आ गई तो इसका जवाब है एक्ट्रेस की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट। दरअसल, अब अवनीत ने कुछ देर पहले अपने अकाउंट से 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर ही सगाई के कयास लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें, अवनीत कौर अब सरेआम अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की दो तस्वीरों में उनके बाएं हाथ की अनामिका उंगली में एक खूबसूरत अंगूठी देखी जा सकती है।

अवनीत की मुलाकात किससे हुई?
एक्ट्रेस ने अब अपनी इस खास अंगूठी को पूरी दुनिया के सामने बड़े प्यार से फ्लॉन्ट किया है। वहीं, पहली फोटो में अवनीत कौर हाथों में गुलदस्ता लिए बेहद खुशी से पोज दे रही हैं. अब इन सभी तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है मानो अवनीत कौर को किसी ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया हो. वहीं लोगों के इस शक को और गहरा करने के लिए अवनीत ने कैप्शन में सस्पेंस क्रिएट कर दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद फैंस को यकीन हो गया कि जल्द ही बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अवनीत ने कहा, 'अच्छी चीजों में समय लगता है।' दिल का इमोजी शेयर करते हुए अवनीत ने आगे कहा, 'दुनिया को इस मिलन के बारे में और आगे क्या होने वाला है, यह बताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। '

