Samachar Nama
×

इन लोगों के कारण अलग हुए थे Divyanka Tripathi और Sharad Malhotra, सालों बाद एक्ट्रेस ने खोला अपने अन्दर छिपा राज 

इन लोगों के कारण अलग हुए थे Divyanka Tripathi और Sharad Malhotra, सालों बाद एक्ट्रेस ने खोला अपने अन्दर छिपा राज 

टीवी न्यूज़ डेस्क - टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस को टीवी शोज में देखने के लिए फैंस बेताब हैं, हालांकि वह काफी समय से टीवी से दूर हैं और ओटीटी पर एंट्री की तैयारी कर रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ अपनी डेटिंग और ब्रेकअप पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि वह सेट पर शरद के साथ कैसे रहती थीं और उनकी लड़ाई कैसे होती थी।

,
दिव्यांका त्रिपाठी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उनके डायरेक्टर ने उनके और शरद मल्होत्रा के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की थी. 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर डायरेक्टर ने उन्हें ऐसी अजीब सलाह दी जिससे उनका रिश्ता टूट गया। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में नए लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है। जब मैंने सेट पर अपने पहले दिन स्टार शरद मल्होत्रा के करीब जाने की कोशिश की, तो लोगों ने मुझे गुमराह किया और गलत सलाह दी और इससे हमारे बीच स्थायी दरार पैदा हो गई। न्यूज18 को दिए इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि सेट पर उनकी अपने को-स्टार से अनबन हो जाती थी और नतीजा ये हुआ कि आज तक उनकी अपने को-स्टार से नहीं बन पाई है।

,
हालांकि, एक्ट्रेस ने शरद मल्होत्रा का नाम नहीं लिया और उन्हें 'को स्टार' कहा। आपको बता दें कि विवेक दहिया से शादी करने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी को स्टार शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थीं। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया गया था। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए।

Share this story

Tags