Samachar Nama
×

Heena Panchal: ना​सिक रेव पार्टी में इस अभिनेत्री सहित 22 लोगों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

दोस्तों पिछले दिनों महाराष्ट्र इगतपुरी में पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारा था। जिसके बाद फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। महाराष्ट्र के नासिक में की गई रेव पार्टी में छापे मारने के बाद पुलिस ने बिग बॉस मराठी से मशहूर और अभिनेत्री हिना पांचाल को
Heena Panchal: ना​सिक रेव पार्टी में इस अभिनेत्री सहित 22 लोगों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

दोस्तों पिछले दिनों महाराष्ट्र इगतपुरी में पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारा था। जिसके बाद फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। महाराष्ट्र के नासिक में की गई रेव पार्टी में छापे मारने के बाद पुलिस ने बिग बॉस मराठी से मशहूर और अभिनेत्री हिना पांचाल को गिरफ्तार किया है। हिना समेत इसमें कई लोग रविवार को पार्टी करते हुए नजर आए थे। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा था कि, इस पार्टी में जितने भी लोग शामिल थे करीब सभी ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया था। छापेमारी के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। Heena Panchal: ना​सिक रेव पार्टी में इस अभिनेत्री सहित 22 लोगों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजारखबरों के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, हिना पांचाल सहित कई लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया था इसके बाद इस सवाल पर कि क्या अभिनेत्री ने गिरफ्तारी के समय ड्रग का सेवन किया है? इस पर पुलिसने बताया कि अभिनेत्री और अन्य आरोपियों के ब्लड सैंपल ले लिए गए हैं और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया उन सभी की मेडिकल जांच की जाएगी। इसके आधार पर कंफर्म किया जाएगा कि, क्या इन सभी लोगों ने पार्टी में ड्रग का इस्तेमाल किया है या नहीं। Heena Panchal: ना​सिक रेव पार्टी में इस अभिनेत्री सहित 22 लोगों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने ये भी बताया कि इस रेव पार्टी में और कोई भी बड़ा सेलेब्स शामिल नहीं हुआ था। जितने भी सदस्य थे सब छोटे कलाकार ही थे। नासिक को पुलिस को बॉलीवुड के हाईप्रोफाइल लोगों के ग्रुप के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि एक बंगले में रेव पार्टी होने वाली और पुलिस ने वीकेंड की देर रात छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमे करीब 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Heena Panchal: ना​सिक रेव पार्टी में इस अभिनेत्री सहित 22 लोगों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

जिसमे 12 महिलाएं शामिल है। अगर हम बात करें हिना पांचाल की तो वो कई मराठी और हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी है। इसके अलावा वो बिग बॉस मराठी के दूसरे सीजन में भी वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

Freida Pinto: फ्रीडा पिंटो जल्द बनने वाली हैं मां, मंगेतर के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप देखें तस्वीर

Anushka Sharma: तस्वीर शेयर कर अनुष्का शर्मा ने किया मजेदार खुलासा, चुपके से किया ये काम

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने किया खुलासा, बिना कारण मेकर्स ने फिल्म से निकाला बाद में मांगी माफी

Share this story