गुलाबी साड़ी Babita Ji की अदाओं ने फैन्स को किया घायल, एक्ट्रेस का वायरल वीडियो देख लोग बोले 'कोई जेठालाल को बुलाओ'
टीवी न्यूज़ डेस्क - निर्माता असित मोदी के कॉमेडी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की स्टार कास्ट को लेकर चर्चाओं का बाजार हर दिन काफी गर्म रहता है। खासकर सीरियल में बबीता भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का नाम अक्सर लाइमलाइट में रहता है। इसी बीच मुनमुन का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह वायरल गाने पिंक साड़ी पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो देख यूजर्स को TMKOC के जेठालाल की याद आ गई है। आइए डालते हैं मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर एक नजर।
मुनमुन दत्ता का लेटेस्ट वीडियो सामने आया
मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन देखने को मिलता है कि वह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ न कुछ पोस्ट कर फैन्स के दिलों की धड़कने तेज करती रहती हैं। इसी बीच बुधवार को उन्होंने इंस्टा पर एक लेटेस्ट डांस रील वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में वह ट्रेंडिंग रील्स गाने पिंक साड़ी पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। पिंक साड़ी पहने वह वाकई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इतना ही नहीं उनके डांस मूव्स इस वीडियो की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। आलम ये है कि मुनमुन दत्ता का ये लेटेस्ट डांस वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. फैंस उनके वीडियो को खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि मुनमुन कई साल पहले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ चुकी हैं।
मुनमुन के वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अरे यार जेठालाल का बुलाओ जाली। एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस के लुक की तारीफ की है। इस तरह से मुनमुन के लेटेस्ट वीडियो पर तमाम फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।