सालों पुराना अंकिता का पोस्ट वायरल, इस कदर सुशांत पर जान छिड़कती थीं अभिनेत्री
बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साा रिलेशनशिप में रहने से पहले टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे। ये दोनों एक दूसरे के साथ करीब छह साल तक साथ थे। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की पहली मुलाकात टीवी के मशहूर शो पवित्रा रिश्ता में हुई थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे के अच्दे दोस्ते बने इसके बाद दोनों को प्यार हो गया। ये दोनों करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहते हुए कई सारे खूबसूरत पल भी बिताए थे। कई लोगों का ऐसा मानना था कि अंकिता सुशांत की स्ट्रेस बूस्टर थी। अंकिता ने जिंदगी के कई मोड़ पर सुशांत का साथ था। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साल 2016 में शेयर किया था। उन्होंने अपनी और सुशांत की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, कौन तुझे यूं प्यार करेगा जैसे मैं करती हूं…। अंकिता ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे सुशांत सिंह राजपूत और वो एक दूसरे को बर्फ में गले लगाते हुए नजर आ रहे है। ये तस्वीर दोनों की बेहद प्यारी है। इस तस्वीर और पोस्ट को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के बीच का प्यार कितना गहरा था। कुछ समय पहले ही सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का ब्रेकअप हुआ था। इसके बाद रिया चक्रवर्ती सुशांत की लाइफ में आई।
Kaun tujhe yuh pyaar karega jaise main karti hu gugga .. Luv u so much baby @itsSSR pic.twitter.com/cfbgtLGB8Y
— Ankita lokhande (@anky1912) February 28, 2016
इसके बाद से सुशांत की लाइफ में काफी कुछ बदल चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत के दोस्त संदीप सिंह ने एक बार पोस्ट में कहा था कि अंकिता सुशांत को जितना जानती थी उतना कोई नहीं समझ सकता है। अगर वो सुशांत के साथ होती तो सुशांत हमारे बीच होता। खैर आज ये एक कड़वा सच है कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहें।
पश्चिम बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनी ‘अनदेखी’ वेब सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर
सुशांत केस में फिर आया बड़ा मोड़, सुब्रमण्यम स्वामी ने मर्डर बताते हुए पेश किए ये कारण