Samachar Nama
×

अभिषेक-आसिम के झगड़े Rohit Shetty ने खुद दिया स्टंट अपडेट, KKK 14 के होस्ट का कारनामा फैन्स को कर देगा हैरान 

अभिषेक-आसिम के झगड़े Rohit Shetty ने खुद दिया स्टंट अपडेट, KKK 14 के होस्ट का कारनामा फैन्स को कर देगा हैरान 

टीवी न्यूज़ डेस्क - रोहित शेट्टी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 जोरों पर चल रहा है। शूटिंग को लेकर भी अपडेट आने शुरू हो गए हैं। हाल ही में आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच लड़ाई की खबर आई थी। वहीं, अब खुद रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के एक स्टंट की झलक शेयर की है। होस्ट का कारनामा ऐसा है कि देखने वाले दंग रह जाएंगे। रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर पहला अपडेट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने शो की शूटिंग लोकेशन भी कन्फर्म की है।


नए सीजन में टॉर्चर नया होगा
रोहित शेट्टी पिछले 10 सालों से खतरों के खिलाड़ी 14 से जुड़े हुए हैं। उनकी होस्टिंग स्टाइल शो की थीम को और दमदार बनाती है। खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन भी दमदार होने वाला है। कंटेस्टेंट्स के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वहीं, अब रोहित शेट्टी ने हिंट दिया है कि स्टंट भी एक से बढ़कर एक होने वाले हैं। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में रोहित उड़ते हुए चॉपर पर खड़े हैं। वहीं, खतरों के खिलाड़ी के लोगों वाली एक जीप जमीन पर खड़ी है, जो चल रही है और ऊपर से रोहित शेट्टी अपने चॉपर से उसका पीछा कर रहे हैं।

.
रोहित शेट्टी ने क्या कहा?
खतरों के खिलाड़ी 14 की इस पोस्ट को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने एक बार फिर होस्टिंग को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कैप्शन में कहा, "रोमानिया में खतरों के खिलाड़ी के एक और सीजन की शूटिंग कर रहा हूं, इस शो को होस्ट करते हुए 10 साल हो गए हैं, इतने सालों में आपने मुझे और इस शो को जो प्यार दिया है, उसके लिए आप सभी का शुक्रिया।"

Share this story

Tags