Samachar Nama
×

Salman Khan को अपना पति मानती हैं Bigg Boss 16 की ये प्रतियोगी, किया चौंकाने वाला खुलासा

bigg boss
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान का मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 का आगाज हो चुका है। आगाज होते ही ये शो लगातार सुर्खियों में है। बिग बॉस में आने वाले आए प्रतियोगी लगातार किसी ना किसी कारण सुर्खियों में है। आपको बता दें कि यह शो विवादों में रहता है। इस शो में नजर आने वाले प्रतियोगी एक दूसरे से विवाद को लेकर चर्चा में रहते है। अब ये विवाद निमृत कौर अहलूवालिया और अर्चना गौतम के बीच था।

bigg boss

इस विवाद का कारण अर्चना गौतम की ड्यूटी बदलना था। इसी बीच अर्चना गौतम से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। अर्चना गौतम ने अभिनेता सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। अर्चना ने पहले तो निमृत कौर से पंगा ले लिया और उसके बाद अब उन्होंने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी वजह से सभी लोग हैरान रह गए।

Bigg boss-16 के पहले ही एपिसोड में हुई थी जमकर भिड़ंत , अर्चना गौतम ने निमृत कौर के सिर पर लिखा 'बेकार'

अर्चना गौतम ने हाल ही में खास बातचीत के दौरान बताया कि, सलमान खान जी मेरे पति है, मैं शो में अपनी देवरानी जेठानी उसे बात करूंगी, लड़ाई करूंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, वो अमीर बाप की बेटी नहीं है, बल्कि एक किसान की बेटी है।

bigg boss

वह शो में घरेलू काम करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अर्चना गौतम ने हाल ही में कांग्रेस के टिकट से यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस दौरान अर्चना गौतम की ड्रेस को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। हालांकि अच्रना गौतम बिग बॉस में भतौर प्रतियोगी बनकर आई हैं।

bigg boss

Share this story