Samachar Nama
×

‘तुम से तुम तक’ में हार्ट अटैक वाले सीन पर बोले शरद केलकर, ये जिंदगी का अंत नहीं, बल्कि एक चेतावनी है

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता शरद केलकर जी टीवी पर प्रसारित अपने शो ‘तुम से तुम तक’ की सफलता को लेकर उत्साहित हैं। शो में आर्यवर्धन का किरदार निभा रहे केलकर ने हार्ट अटैक से जुड़े सीन पर बात की।
‘तुम से तुम तक’ में हार्ट अटैक वाले सीन पर बोले शरद केलकर, ये जिंदगी का अंत नहीं, बल्कि एक चेतावनी है

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता शरद केलकर जी टीवी पर प्रसारित अपने शो ‘तुम से तुम तक’ की सफलता को लेकर उत्साहित हैं। शो में आर्यवर्धन का किरदार निभा रहे केलकर ने हार्ट अटैक से जुड़े सीन पर बात की।

जानकारी के अनुसार, इस ट्रैक में उनके किरदार को हार्ट अटैक आता है, जो कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट लाने वाला है। शरद केलकर ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि यह सीन हार्ट अटैक से जुड़ी आम गलतफहमियों को दूर करने का काम करेगा। अक्सर फिल्मों और शो में हार्ट अटैक को डरावना और जिंदगी का अंत बताकर दिखाया जाता है, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता।

शरद केलकर ने बताया, “मुझे इस ट्रैक की सबसे अच्छी बात यह लगी कि यह बेहद प्रासंगिक है। हम सभी बचपन से हार्ट अटैक के बारे में ऐसी बातें सुनते आए हैं जो तुरंत डर पैदा कर देती हैं। शूटिंग के दौरान मुझे एहसास हुआ कि इस विषय को ज्यादा गंभीरता और समझदारी से देखना कितना जरूरी है। हार्ट अटैक एक गंभीर पल जरूर है, लेकिन यह जिंदगी का अंत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इससे जुड़ेंगे और अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सकारात्मक और जागरूक नजरिया अपनाएंगे।”

अभिनेता का मानना है कि यह एपिसोड दर्शकों को यह संदेश देता है कि हार्ट अटैक जिंदगी खत्म होने का संकेत नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। सही जागरूकता, समय पर इलाज और जीवनशैली में जरूरी बदलाव के साथ व्यक्ति पूरी तरह सक्रिय और स्वस्थ जीवन जी सकता है।

जी टीवी के चीफ चैनल ऑफिसर मंगेश कुलकर्णी ने इस सीन के बारे में कहा, “हमारा मानना है कि कहानियों में रोजमर्रा की सोच को प्रभावित करने की ताकत होती है। ‘तुमसे तुम तक’ के इस एपिसोड के जरिए हम हार्ट अटैक से जुड़ी कई गलतफहमियों को दूर करना चाहते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह डर होता है कि हार्ट अटैक के बाद सब कुछ खत्म हो जाता है, लेकिन यह सच नहीं है। हम दर्शकों को यह बताना चाहते हैं कि यह एक वेक-अप कॉल है यानी खुद की सेहत का ज्यादा ध्यान रखने और जागरूक होने का मौका।”

शरद केलकर के किरदार आर्यवर्धन को हार्ट अटैक आने के बाद शो में उनकी जिंदगी, परिवार और सेहत को लेकर नई चुनौतियां देखने को मिलेगी।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

Share this story

Tags