दूसरों की जिंदगी रोशन कर जाएंगे बॉलीवुड के ये सितारे, किया अंग दान
बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार हैं जो अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि जब किसी कलाकार ने किसी जरूरतमंद की मदद की हो। आज हम आपको अपने इस लेख में बॉलीवुड के उन कलाकारों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्होंने मृत्यु के बाद अपने शरीर के अंगों को दान करने का प्रण लिया है। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। ये ऐसे बॉलीवुड कलाकार हैं जो मरने के बाद भी किसी की जिंदगी को रोशन करेंगे। प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंग दान करेंगी। उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बाद बात करते हुए कहा था कि, ‘मैं, प्रियंका चोपड़ा, शपथ लेती हूं कि ब्रेन डेड होने के बाद मैं अपने सारे अंगदान दे दूंगी। मुझे अंगदान का महत्व पता है क्योंकि मेरे पापा को भी इसकी जरूरत थी।’
अमिताभ बच्चन
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी मृत्यु के बाद अपनी आंख दान करेंगे। उन्होंने ये करार एक विदेश के एनजीओ के साथ किया है।
जया बच्चन
पति अमिताभ की तरह जया बच्चन ने भी अपनी आख दान करने का फैसला कर रखा है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मरने के बाद अपनी आंख दान करेंगी। उन्होंने एक आई बैंक एसोसिएशन से करार किया है।
आमिर खान
बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान भी मरने के बाद अपने शरीद के महत्वपूर्ण अंग जैसे- किडनी, आंखें, हृदय, लीवर आदि दान करेंगे। उन्होंने फिल्म ‘फिल्म ‘शिप ऑफ थीसियस’ देखने के बाद ऐसा किया।
किरण राव
आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव ने भी मरने के बाद अपने अंगो को दान करेंगी।
सलमान खान
सलमान खान मरने के बाद अपना बोन मैरो दान करेंगे। आपको बता दें कि बोन मैरो किसी व्यक्ति के शरीर में लाल रक्त कणिकाओं को बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती हैं।
रानी मुर्खी
अभिनेत्री रानी ने अपनी आंख दान करने का फैसला किया है।
फराह खान
मशहूर कोरियोग्राफ फराह खान ने मरने के बाद अपनी आंख दान करने का फैसला किया है। लेकिन अगर उस वक्त किसी को अगर और अंग की जरूरत हुई तो वो अंग भी दान करेंगी। आर. माधवन
अभिनेता आर. माधवन ने अपने शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग दान करने का फैसला लिया है।
नंदिता दास
नंदिता दास ने भी अपने शरीर के अंगों को दान करने का फैसला किया है। नंदिता शरीर का हर वो अंग दान करेंगी, जो किसी के काम आ सकता है।