Telangana Elections : SS Rajamauli से लेकर Chiranjivi तक ने इवीएम मशीन में कैद किया अपना वोट, पुष्पा भाऊ ने भी किया मतदान
![Telangana Elections : SS Rajamauli से लेकर Chiranjivi तक ने इवीएम मशीन में कैद किया अपना वोट, पुष्पा भाऊ ने भी किया मतदान](https://samacharnama.com/static/c1e/client/79965/uploaded/353d8d4d061edf59a43da431b79d41fb.jpg?width=730&height=480&resizemode=4)
टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - आज तेलंगाना की 119 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बार 2290 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। राज्य में सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई थी और शाम 6 बजे तक चलेगी. ऐसे में टॉलीवुड सितारे भी बड़े उत्साह के साथ वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। चिरंजीवी, राणा दग्गुबाती, जूनियर एनटीआर से लेकर एसएस राजामौली तक ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
#WATCH | Actor Rana Daggubati arrives to cast his vote at FNCC in Hyderabad during Telangana elections pic.twitter.com/pZVtDIxrO1
— ANI (@ANI) November 30, 2023
वोट डालने के लिए साउथ के कई सितारे हैदराबाद पहुंचे। आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति और मां शालिनी नंदमुरी के साथ वोट देने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। राणा दग्गुबाती और मेगास्टार चिरंजीवी ने भी लाइन में खड़े होकर वोट डाला। पोलिंग बूथ से एक्टर्स के वीडियो सामने आए हैं।
We did?
— rajamouli ss (@ssrajamouli) November 30, 2023
DID YOU?
Be a proud voter..💪🏽 🇮🇳 pic.twitter.com/LRy9bdS3HV
एसएस राजामौली
फिल्म निर्माता एसएस राजामौली अपनी पत्नी रमा राजामौली के साथ वोट डालने पहुंचे थे. वोटिंग के बाद मेकर ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी पत्नी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की। इस दौरान राजामौली और उनकी पत्नी इलेक्ट्रोल इंक फ्लॉन्ट करते नजर आए। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- हमने ये किया? क्या तुमने? एक गौरवान्वित मतदाता बनें।
#WATCH | Telangana Elections | Actor Jr NTR and his family arrive to cast their votes at the polling booth in P Obul Reddy Public School in Hyderabad. pic.twitter.com/UpVO6lgFwv
— ANI (@ANI) November 30, 2023
एमएम कीरावनी
ऑस्कर विजेता संगीतकार पद्मश्री एमएम कीरावनी ने भी वोट डाला. इसके साथ ही उन्होंने सभी से वोट करने की अपील की. पोलिंग बूथ से बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बात की और कहा, सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए...यह कोई छुट्टी नहीं है।
Pls Cast your vote responsibly . pic.twitter.com/ACsSAbRCbd
— Allu Arjun (@alluarjun) November 30, 2023
अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन भी हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में वोट डालने पहुंचे थे. अल्लू अर्जुन को पोलिंग बूथ पर कतार में खड़े देखा गया। इसके बाद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी चुनावी स्याही को फ्लॉन्ट किया और सभी से वोट करने की अपील की। उन्होंने लिखा- 'अपना वोट डालें।