
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आई है। बता दें कि इस फिल्म का सीधा मुकाबला शाहरुख खान की फिल्म से हो सकता है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा: द रूल' से जुड़े अपडेट्स के लिए फैन्स हमेशा इंतजार में रहते हैं। फिल्म के रिलीज होने का सभी को बेसब्री से इंतजार है. पिछले महीने मेकर्स ने 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज किया था। जिससे फैन्स की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई. इसके बाद से ही फिल्म की रिलीज को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अब आखिरकार अल्लू अर्जुन की 400 करोड़ की रिलीज डेट सामने आ गई है.
सुकुमार के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' साल 2024 में नहीं बल्कि इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में फहद फासिल और रश्मिका मंदाना अहम किरदारों में नजर आएंगे। बता दें कि 'पुष्पा' साल 2021 में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आलम यह था कि इसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। जिसके बाद मेकर्स ने दूसरा पार्ट 'पुष्पा: द रूल' बनाने का एलान किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन का एक नया अवतार देखने को मिलेगा और फिल्म में कई चौंकाने वाले तत्व भी होंगे. वहीं, रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं, साल के अंत में शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज होगी। यह फिल्म भी 22 दिसंबर को रिलीज होगी। ऐसे में दोनों सुपरस्टार्स के बीच साल 2023 की यह सबसे बड़ी भिड़ंत हो सकती है।
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' सरप्राइज एलिमेंट के तौर पर रणवीर सिंह भी शामिल हो रहे हैं। फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा अल्लू अर्जुन हाल ही में निर्देशक आदित्य धर की 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और अल्लू को स्क्रिप्ट पसंद आ गई है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस प्रोजेक्ट पर फैसला नहीं किया है।