Samachar Nama
×

450 करोड़ी Game Changer के लिए राम चरण ने वसूले 100 करोड़ रूपए, तो फिर Kiara Advani को मिले कितने करोड़ ? 

450 करोड़ी Game Changer के लिए राम चरण ने वसूले 100 करोड़ रूपए, तो फिर Kiara Advani को मिले कितने करोड़ ? 

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क -  साल 2025 में साउथ और बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एसएस राजामौली के स्टूडेंट अपनी फिल्म जनवरी में रिलीज करने जा रहे हैं। राम चरण की फिल्म का काम पूरा हो चुका है। 'गेम चेंजर' 10 जनवरी 2025 को आएगी। 450 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए कियारा आडवाणी को कितनी फीस मिली है, इसका पता चल गया है। आरआरआर के बाद राम चरण इस पिक्चर से वापसी करने जा रहे हैं।  फिल्म को साल 2024 में ही रिलीज करने की प्लानिंग थी। लेकिन किसी वजह से डायरेक्टर शंकर ने इसे टाल दिया है।  रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

..
कियारा को कितनी फीस मिली?
दरअसल राम चरण भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं. गेम चेंजर के लिए उन्हें 100 करोड़ रुपये मिले हैं. लेकिन उनके मुकाबले कियारा आडवाणी को थोड़े ही पैसे मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गेम चेंजर के लिए उन्हें 5-7 करोड़ रुपए की फीस मिली है। हालांकि कियारा आडवाणी की पिछले काफी समय से काफी डिमांड है। यह पहली फिल्म नहीं है जिसमें कियारा आडवाणी रामचन के साथ नजर आ रही हैं।

.
दोनों ने विनय विद्या रामा नाम की फिल्म में भी साथ काम किया है। हालांकि अब फिल्म के जो गाने सामने आए हैं, उनमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। डायरेक्टर शंकर को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। बॉक्स ऑफिस पर इंडियन 2 की हालत के बाद वह कोई चांस नहीं लेना चाहते थे। यही वजह है कि उन्होंने इस साल फिल्म को रिलीज नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 450 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का शुरुआती बजट 250-300 करोड़ से ज्यादा नहीं था। लेकिन देखते ही देखते यह बढ़ता चला गया। हर गाने पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं।

.
कियारा आडवाणी के प्रोजेक्ट्स
कियारा आडवाणी का सितारा बुलंदियों पर है। वह पिछले काफी समय से डायरेक्टर्स की पहली पसंद रही हैं। सबसे पहले वो राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। उसके बाद वो ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर विलेन का किरदार निभा रहे हैं। डॉन 3 के लिए भी कियारा आडवाणी को फाइनल कर लिया गया है। वो रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा को डॉन 3 के लिए 13 करोड़ रुपए की फीस मिली है। ये अब तक की सबसे ज्यादा फीस है।

Share this story

Tags